सैफ अली ने लिया 35 लाख का मेडीक्लेम और डॉक्टर ने बवाल काट दिया

Saif Ali Health Insurance : डॉ. प्रशांत मिश्रा ने सैफ अली खान को मिले बीमा क्लेम पर सवाल उठाए, कहा- बीमा कंपनी ने अभिनेता को असामान्य रूप से अधिक क्लेम मंजूर किया

Saif Ali Health Insurance: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान, जिनका हाल ही में इलाज चल रहा था मंगलवार को लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए. हालांकि, उनके हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है. मुंबई के एक कार्डिएक सर्जन डॉ. प्रशांत मिश्रा ने सैफ अली खान को मिले बीमा क्लेम पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि बीमा कंपनी ने अभिनेता को जिस राशि का क्लेम अप्रूवल दिया है, उतना आमतौर पर किसी सामान्य व्यक्ति को नहीं दिया जाता.

डॉ. प्रशांत मिश्रा ने उठाए सवाल

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. मिश्रा का कहना है कि मिडिल क्लास पॉलिसी होल्डर्स को 5 लाख रुपये से अधिक का बीमा क्लेम प्राप्त करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. लेकिन सैफ अली खान के मामले में इतनी बड़ी राशि का क्लेम आसानी से स्वीकृत हो गया.

डॉ. प्रशांत ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से अपनी बात रखते हुए कहा कि आम बीमाधारकों को बीमा कंपनियों से छोटी-छोटी राशि के लिए भी कई तरह की औपचारिकताओं और समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

उन्होंने लिखा, “एक आम व्यक्ति को 5 लाख रुपये तक के क्लेम के लिए लंबे समय तक लड़ाई लड़नी पड़ती है, जबकि सैफ अली खान को इतनी बड़ी राशि का अप्रूवल तुरंत मिल गया. यह दर्शाता है कि बीमा कंपनियों का रवैया खास और आम लोगों के लिए अलग-अलग है.”

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

डॉ. प्रशांत के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग बीमा कंपनियों के व्यवहार और उनके क्लेम अप्रूवल की प्रक्रियाओं को लेकर सवाल उठा रहे हैं. कई लोगों का मानना है कि यह घटना आम और खास के बीच भेदभाव को उजागर करती है. सैफ अली खान या उनकी टीम की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. वहीं, बीमा कंपनियों ने भी इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

पोस्ट के जवाब में कई लोगों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए. एक उपयोगकर्ता ने क्लेम प्रक्रिया पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उनके इलाज के लिए बीमा कंपनी ने पूरी राशि मंज़ूर नहीं की

वहीं दूसरा यूजर ने रिप्लाइ में कि ” निजी स्वास्थ्य सेवा में बदलाव की जरूरत है, जिसमें निजी इक्विटी निवेश पर रोक, दवाओं और चिकित्सा उपकरणों पर मूल्य नियंत्रण और बीमा कंपनियों द्वारा पूर्ण बिल भुगतान सुनिश्चित किया जाए”

Also Read : झोला लेकर महाकुंभ पहुंचीं 775 करोड़ की मालकिन, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >