Sai Sudharsan Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं साईं सुदर्शन, खून में है स्पोर्ट्स, नेट वर्थ जानकर हो जाएंगे हैरान

Sai Sudharsan Net Worth: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2025 मुकाबले में तूफानी 82 रनों की पारी खेलने वाले साईं सुदर्शन इस समय सुर्खियों में हैं. फैन्स उनके बल्लेबाजी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. यहां तक ही उन्हें शुभमन गिल से भी बड़ा खिलाड़ी बताया जा रहा है. राजस्थान के खिलाफ मैच में सुदर्शन ने 82 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने मात्र 53 गेंदों का सामना किया, जिसमें 8 चौके और 3 जोरदार छक्के भी जमाए. सुदर्शन की दमदार पारी के दम पर गुजरात ने राजस्थान को 58 रन से हरा दिया. सुदर्शन केवल धाकड़ खेल में भर आगे नहीं हैं, बल्कि कमाई के मामले में भी आगे हैं.

Sai Sudharsan Net Worth: गुजरात टाइटंस की 58 रनों की बड़ी जीत में हीरो बने साईं सुदर्शन के खून में स्पोर्ट्स है. उनके माता और पिता भी टीम इंडिया की सेवा कर चुके हैं. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 82 रनों की विस्फोटक पारी खेलने वाले साईं के पिता आर भारद्वाज एक एथलीट हैं और माता उषा भारद्वाज वॉलीबॉल खिलाड़ी हैं. उन्होंने तमिलनाडु की ओर से कई टूर्नामेंट खेले हैं. पिता ढाका में दक्षिण एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. सुदर्शन केवल क्रिकेट के मैदान में चैंपियन नहीं हैं, बल्कि कमाई के मामले में भी चैंपियन हैं.

कितनी संपत्ति के मालिक हैं साईं सुदर्शन

भारतीय टीम के लिए 3 वनडे मैच खेल चुके साईं सुदर्शन की नेट वर्थ करीब 8.5 करोड़ रुपये है. उनकी कमाई मुख्य रूप से आईपीएल से होती है. 2022 में उन्हें गुजरात टाइटंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा था. 2023 में उन्होंने आईपीएल में 362 रन बनाकर तहलका मचा दिया. फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 47 गेंदों में 96 रनों की विस्फोटक पारी ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. साईं के नाम आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. दमदार खेल के कारण आईपीएल 2025 के लिए ऑक्शन में उन्हें गुजरात टाइटंस ने 8.5 करोड़ रुपये में रिटेन किया. साईं की आय का एक बड़ा हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी आता है. उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई कंपनियां उनके साथ जुड़ रही हैं.

साईं सुदर्शन का करियर

साईं सुदर्शन ने जिंबाब्वे के खिलाफ 7 जुलाई 2024 को अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में डेब्यू किया. हालांकि एक मात्र टी20 मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका ही नहीं मिला. इसके अलावा साईं ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 17 दिसंबर 2023 को वनडे में डेब्यू किया था. डेब्यू मैच में ही उन्होंने 43 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 55 रनों की नाबाद पारी खेली और तहलका मचा दिया. 3 वनडे की 3 पारियों में 2 अर्धशतकों की मदद से उन्होंने 127 रन बनाए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >