Rules Change: अब पीएफ से घर खरीदना हुआ आसान, सरकार ने बदले नियम

Rules Change: सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए अब घर खरीदने को पहले से कहीं अधिक आसान बना दिया है. नए नियमों के तहत, कर्मचारी अब पीएफ खाते से 90% तक की राशि डाउन पेमेंट, EMI या घर के निर्माण के लिए निकाल सकते हैं. वो भी सिर्फ 3 साल की सदस्यता के बाद. यह कदम पहली बार घर खरीदने वालों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रहा है और इससे रियल एस्टेट सेक्टर में भी नई ऊर्जा आई है.

Rules Change: केंद्र सरकार ने हाल ही में कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) नियमों में अहम बदलाव किए हैं, जो खासकर उन वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आए हैं, जो पहली बार घर खरीदना चाहते हैं लेकिन डाउन पेमेंट के लिए धन जुटाने में कठिनाई महसूस कर रहे थे. अब EPF खाते से पैसे निकालकर घर की डाउन पेमेंट की जा सकेगी, जिससे मकान खरीदना पहले से काफी आसान हो जाएगा.

3 साल बाद 90% तक PF निकासी संभव

EPFO ने EPF योजना, 1952 में नया प्रावधान “पैरा 68-BD” जोड़ा है, जिसके तहत अब कोई भी सदस्य अपने PF खाते से 3 वर्षों के बाद 90% तक की राशि निकाल सकता है. यह रकम मकान की डाउन पेमेंट, EMI भुगतान या नए घर के निर्माण में इस्तेमाल की जा सकती है.

पहले क्या था नियम?

पहले, PF खाते से निकासी के लिए कम से कम 5 वर्षों की सदस्यता जरूरी थी. साथ ही, निकासी की राशि कर्मचारी व नियोक्ता के 36 महीनों के योगदान और उस पर मिलने वाले ब्याज या संपत्ति की लागत में से जो भी कम हो, उतनी ही निकाली जा सकती थी. इसके अलावा, अगर कोई सदस्य किसी हाउसिंग स्कीम से जुड़ा था, तो वह निकासी नहीं कर सकता था.

निकासी सुविधा केवल एक बार: ध्यान देने योग्य बातें

हालांकि यह सुविधा काफी मददगार है, लेकिन इसे एक सदस्य केवल एक बार ही अपने जीवन में इस्तेमाल कर सकता है. विशेषज्ञ मानते हैं कि इस बदलाव से न केवल रियल एस्टेट सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि मध्यम वर्ग का “अपना घर” सपना साकार हो सकेगा.

पहली बार घर खरीदने वालों के लिए वरदान

अभिषेक राज, संस्थापक और CEO, Zenica Ventures का कहना है कि यह बदलाव भारतीय हाउसिंग मार्केट के लिए “गेम-चेंजर” साबित हो सकता है. उन्होंने कहा, “अधिकतर लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती डाउन पेमेंट की होती है. अब जब लोग अपने PF का उपयोग कर सकते हैं, तो यह वित्तीय अड़चन काफी हद तक दूर हो गई है.”

उनके अनुसार NCR, पुणे, इंदौर और लखनऊ जैसे शहरों में ग्राहक अब पहले से अधिक उत्साहित और गंभीर दिख रहे हैं. उन्होंने यह भी चेताया कि सदस्य निकासी करते समय यह ध्यान रखें कि वे अपनी रिटायरमेंट सुरक्षा को नुकसान न पहुंचाएं.

Also Read: इस हफ्ते सोना चांदी के दाम कितना बढ़े या घटे, देखें आज क्या चल रहा है रेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >