1 जुलाई से बदल रहे हैं ये 5 बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Rules Change : 1 जुलाई 2026 से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं जो सीधे आपकी जेब और बैंकिंग आदतों पर असर डालेंगे. एलपीजी की कीमतों से लेकर HDFC क्रेडिट कार्ड के नियमों और आधार कार्ड अपडेट तक, जानें आपके लिए क्या बदल रहा है.

Rules Change : जून का महीना खत्म होने को है और जुलाई के आते ही कई जरूरी नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं. ये बदलाव आम आदमी के बजट और बैंकिंग कामकाज से जुड़े हैं. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि 1 तारीख से आपकी जिंदगी में क्या-क्या बदलने वाला है, तो यह रिपोर्ट जरूर पढ़ें.

क्या फिर महंगा होगा गैस सिलेंडर ?

तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं. हाल के समय में अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण ईंधन की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या 1 जुलाई को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ते हैं या राहत मिलती है.

आधार कार्ड में ईमेल अपडेट करना हुआ मुफ्त

UIDAI ने आधार कार्ड को लेकर एक राहत भरी खबर दी है. 1 जुलाई से आप अपने आधार कार्ड में अपनी ईमेल आईडी मुफ्त में अपडेट करवा सकते हैं. इसके लिए सरकार ने 6 महीने (जुलाई से दिसंबर तक) का समय दिया है. पहले इस सुविधा के लिए 75 रुपये का शुल्क देना पड़ता था, जो अब नहीं देना होगा.

ATF, CNG और PNG की कीमतों में बदलाव

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर एयर टरबाइन फ्यूल (ATF), सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) की कीमतों पर पड़ रहा है. सरकार पीएनजी के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है, इसलिए जुलाई में इन ईंधन की कीमतों में बदलाव की पूरी संभावना है. इसका सीधा असर आपके यात्रा खर्च और रसोई के बजट पर पड़ सकता है.

HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड नियमों में सख्ती

अगर आप HDFC रेगैलिया गोल्ड क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. 1 जुलाई से एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के नियम बदल रहे हैं. अब फ्री लाउंज सुविधा पाने के लिए आपको पिछली तिमाही में कम से कम 60 हजार रुपये खर्च करने होंगे. यह बदलाव उन लोगों के लिए है जो मुख्य रूप से यात्रा के फायदों के लिए कार्ड का इस्तेमाल करते हैं.

जुलाई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक

जुलाई का महीना छुट्टियों के लिहाज से व्यस्त रहने वाला है. देशभर में अलग-अलग त्योहारों और क्षेत्रीय छुट्टियों की वजह से बैंक कुल 12 दिन बंद रह सकते हैं. इसमें 6 साप्ताहिक छुट्टियां (रविवार और दूसरा/चौथा शनिवार) शामिल हैं. आपको सलाह दी जाती है कि बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही प्लान करें.

Also Read : भारत का ऐसा जिला जहां रोजाना 7 करोड़ अंडों का उत्पादन, दुबई से अफ्रीका तक होती है सप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >