Rules Change: 1 अक्टूबर से होंगे 5 बड़े बदलाव, एलपीजी सिलेंडर से लेकर पेंशन तक, पड़ेगा इनका असर

Rules Change: 1 अक्टूबर 2025 से कई बड़े बदलाव लागू होंगे, जो हर घर और जेब पर असर डालेंगे. इसमें एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, आरबीआई रेपो रेट, UPI नियम, रेलवे टिकटिंग और नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) शामिल हैं. जानें इन बदलावों का विवरण.

Rules Change: अक्टूबर का महीना आने वाला है और इसके साथ ही कई अहम नियम और बदलाव लागू होंगे. इन बदलावों का असर सीधे आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और बजट पर पड़ सकता है. इसमें एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, आरबीआई रेपो रेट, UPI ट्रांजेक्शन, रेलवे टिकट बुकिंग नियम और नेशनल पेंशन सिस्टम जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं. आइए जानें 1 अक्टूबर 2025 से होने वाले ये बड़े बदलाव और उनकी अहमियत.

RBI रेपो रेट में कटौती की संभावना

अक्टूबर महीने में आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक होने वाली है. विशेषज्ञों का मानना है कि इस बैठक में रेपो रेट में 0.25% की कटौती की जा सकती है. रेपो रेट कम होने का मतलब है कि बैंकों से मिलने वाले लोन पर ब्याज दरें घट सकती हैं. इससे आपका लोन सस्ता होगा और ईएमआई की किस्त भी कम हो जाएगी. यह बदलाव खासतौर पर होम लोन और पर्सनल लोन लेने वाले लोगों के लिए राहत की खबर हो सकती है.

UPI में बड़े बदलाव

UPI प्लेटफॉर्म अगले महीने से अपनी पियूटीपी (Peer-to-Peer) सर्विस बंद कर रहा है. इसका मतलब है कि अब आप दोस्तों या रिश्तेदारों से यूपीआई के जरिए उधार नहीं मांग पाएंगे. इसके अलावा, UPI का कलेक्ट या पुल ट्रांजेक्शन फीचर भी बंद किया जाएगा. यह बदलाव डिजिटल लेनदेन को और सुरक्षित बनाने और धोखाधड़ी की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से किया जा रहा है.

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

1 अक्टूबर से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव होने की संभावना है. यह कदम खासतौर पर 14 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर के लिए मायने रखता है, जिसकी कीमतों में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई सहित अन्य शहरों में इसका आखिरी बदलाव 8 अप्रैल 2025 को हुआ था. साथ ही ATF, सीएनजी और पीएनजी गैस की कीमतें भी संशोधित हो सकती हैं. यह बदलाव आम घरों के रसोई बजट पर सीधे असर डालेगा.

रेलवे टिकट बुकिंग में नया नियम

रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रक्रिया में धांधली रोकने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए नया नियम लागू किया है. अक्टूबर महीने से IRCTC वेबसाइट और ऐप पर टिकट रिजर्वेशन के पहले 15 मिनट में केवल वही लोग टिकट बुक कर पाएंगे, जिनका आधार वेरिफिकेशन हो चुका होगा. कंप्यूटरीकृत PRS काउंटर से टिकट लेने वाले यात्रियों के लिए प्रक्रिया पहले जैसी रहेगी. यह कदम फर्जी बुकिंग और टिकट स्कैम पर अंकुश लगाने के लिए उठाया गया है.

NPS (नेशनल पेंशन सिस्टम) में बड़ा सुधार

नेशनल पेंशन सिस्टम में 1 अक्टूबर से मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क (MSF) लागू होगा. अब गैर-सरकारी कर्मचारी, कॉर्पोरेट प्रोफेशनल और गिग वर्कर्स एक ही पैन नंबर से कई स्कीमों में निवेश कर सकेंगे. इसका मतलब है कि रिटायरमेंट की योजना बनाना और भी आसान और सुरक्षित हो जाएगा. यह बदलाव निवेशकों को अधिक लचीलापन और पोर्टफोलियो डाइवर्सिफिकेशन की सुविधा देगा.

ऑनलाइन गेमिंग पर कड़ी निगरानी

सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर कड़ी निगरानी लगाने का फैसला किया है. नए नियम लागू होने के बाद कंपनियों को खिलाड़ियों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए सख्त नियमों का पालन करना होगा. इससे गेमिंग इंडस्ट्री अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनेगी. खिलाड़ियों को इन बदलावों से सुरक्षा मिलेगी और ऑनलाइन गेमिंग में फ्रॉड और धोखाधड़ी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा.

Also Read: ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के तहत मात्र 8.25 लाख रुपये में घर खरीदने का सुनहरा मौका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >