Rule Change In February: बदल गए कई बड़े नियम, जल्दी करें जरूरी काम, नहीं तो उठानी पड़ सकती है मुश्किलें

Rule Change In February: वाणिज्यिक सिलेंडर सस्ता, कारें महंगी, बैंकिंग और ईंधन के नए नियम लागू, जल्दी निपटाएं जरूरी काम वरना हो सकती है परेशानी

Rule Change In February: हर महीने की पहली तारीख को विभिन्न सेवाओं और उत्पादों की कीमतों में बदलाव किया जाता है. फरवरी 2025 की शुरुआत के साथ ही कई महत्वपूर्ण नियमों में संशोधन किया गया है, जो आम जनता की जेब पर सीधा असर डालेंगे. इन बदलावों में वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में कटौती, कारों की कीमतों में बढ़ोतरी, बैंकिंग नियमों में संशोधन और विमान ईंधन की कीमतों में बदलाव शामिल हैं.

वाणिज्यिक गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

सरकार ने 19 किलो वाले वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है.

  • दिल्ली: 7 रुपये सस्ता होकर 1797 रुपये हो गया.
  • कोलकाता: 4 रुपये कम होकर 1907 रुपये में उपलब्ध.
  • मुंबई: 6.50 रुपये घटकर 1749.50 रुपये पर पहुंचा.
  • चेन्नई: 1959.50 रुपये में मिल रहा है.
    हालांकि, 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी

1 फरवरी 2025 से एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें बढ़ा दी गई हैं.

  • ईंधन की कीमत 5078.25 रुपये बढ़कर 95,533.72 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है.
  • तेल कंपनियां हर महीने विमान ईंधन की कीमतों की समीक्षा करती हैं, जिससे हवाई यात्रा पर असर पड़ सकता है.

कारों की कीमतों में बढ़ोतरी

देश की प्रमुख कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने विभिन्न मॉडल्स की कीमतों में 32,500 रुपये तक का इजाफा किया है. इससे कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को अतिरिक्त खर्च करना होगा.

बैंकिंग और UPI नियमों में बदलाव

  • UPI ट्रांजेक्शन नियम: अब उन यूपीआई लेनदेन को निरस्त कर दिया जाएगा जिनकी आईडी में ‘@*&%$’ जैसे स्पेशल कैरेक्टर्स का इस्तेमाल हुआ है.
  • ATM निकासी नियम: कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने 811 बचत खाता धारकों के लिए निशुल्क एटीएम निकासी सीमा में बदलाव किया है.
  • बैंक ने सर्विस चार्ज में वृद्धि की है और इसकी जानकारी ग्राहकों को ईमेल के जरिए भेजी गई है.

Also Read : AIR INDIA का बंपर ऑफर! सिर्फ 1499 रुपये में करें हवाई यात्रा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >