Rule Change: कल से बदल जाएगा बैंकिंग का खेल, ATM से पैसे निकालने, UPI और FD के नए नियम जान लें

Rule Change: कल से बैंकिंग के बड़े नियम बदल जाएंगे. ATM से पैसे निकालने की लिमिट, UPI का नया पंगा और FD के नए रेट जान लीजिए वरना जेब पर पड़ेगा असर

Rule Change: नए वित्तीय साल की शुरुआत के साथ, बैंकिंग सेक्टर में बड़े-बड़े बदलाव होने जा रहे हैं! ATM से पैसे निकालने का तरीका बदलेगा, UPI का नया नियम आएगा, FD पर ज्यादा ब्याज मिलेगा या नहीं? इन सबका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है! तो झटपट जानिए 1 अप्रैल 2025 से बदलने वाले ये 7 बड़े नियम.

मोबाइल नंबर हुआ बंद, तो UPI भी बंद

अगर आपके बैंक से लिंक किया गया मोबाइल नंबर लंबे समय तक बंद पड़ा रहा, तो आपका UPI ID ऑटोमेटिकली डीएक्टिवेट हो जाएगा. NPCI के नए नियम के मुताबिक, अब UPI यूजर को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर हमेशा एक्टिव रखना होगा, वरना पेमेंट करना बंद.

ATM से कैश निकालने का नया नियम

पहले जहां दूसरे बैंक के एटीएम से पांच बार फ्री में पैसे निकाल सकते थे, अब सिर्फ तीन बार ही निकाल पाएंगे. उसके बाद प्रति ट्रांजैक्शन 20-25 रुपये चार्ज देना पड़ेगा. अब हर बार ATM जाने से पहले सोचना पड़ेगा.

न्यूनतम बैलेंस नहीं रखा तो कटेगा पैसा

SBI, PNB और केनरा बैंक जैसे बड़े बैंकों ने न्यूनतम बैलेंस के नियम बदल दिए हैं. शहरी, अर्ध-शहरी और ग्रामीण इलाकों के हिसाब से अब अलग-अलग मिनिमम बैलेंस रखना होगा. अगर बैलेंस में कमी रही, तो सीधा जुर्माना लगेगा.

चेक से पेमेंट करने पर नया नियम 

पॉजिटिव पे सिस्टम (PPS) लागू हो रहा है, जिससे 5000 रुपये से ज्यादा के चेक पेमेंट के लिए कन्फर्मेशन देना अनिवार्य होगा. अब पेमेंट करने से पहले चेक नंबर, तारीख, लाभार्थी का नाम और रकम वेरीफाई करनी होगी. इससे धोखाधड़ी के मामलों में कमी आएगी.

डिजिटल बैंकिंग में अब AI करेगा मदद

बैंकों ने नई ऑनलाइन सेवाएं और AI-पावर्ड चैटबॉट्स लाने का फैसला किया है. साथ ही, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को और मजबूत किया जाएगा, जिससे डिजिटल बैंकिंग पहले से ज्यादा सेफ और स्मार्ट हो जाएगी.

सेविंग अकाउंट और FD पर ब्याज दरों में बदलाव

अब बैंक बचत खाते और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों को जमा राशि के आधार पर तय करेंगे. मतलब जिनका बैलेंस ज्यादा रहेगा, उन्हें ज्यादा ब्याज का फायदा मिल सकता है!

क्रेडिट कार्ड के फायदे होंगे कम

अगर आपके पास SBI या IDFC First Bank का Vistara क्रेडिट कार्ड है, तो अब आपको फ्री टिकट वाउचर, रिन्यूअल बेनिफिट्स और माइलस्टोन रिवॉर्ड्स जैसी सुविधाएं नहीं मिलेंगी! 18 अप्रैल 2025 से Axis Bank भी यही बदलाव करेगा.

क्या करें?

1 अप्रैल 2025 से ये नए नियम लागू हो जाएंगे. इसलिए आज  से अपनी बैंकिंग डिटेल्स चेक कर लें. ATM से कैश निकालने की लिमिट, UPI ID एक्टिवेशन और मिनिमम बैलेंस जैसी चीजों को लेकर सतर्क रहें, ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो. 

Also Read: करोड़पति बनाने वाले Dream11 के मालिक की कितनी है संपत्ति? मुंबई इंडियंस के हैं तगड़े फैन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >