Repo Rate: खुशखबरी! RBI फिर सस्ता कर सकता है लोन, EMI हो सकती है कम

Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक 7-9 अप्रैल की MPC बैठक में रेपो रेट 0.25% घटा सकता है, जिससे लोन सस्ता और EMI कम हो सकती है. फरवरी में भी इतनी ही कटौती हुई थी. महंगाई में गिरावट और ग्लोबल हालात इसके पीछे की वजह हैं.

Repo Rate: देश के बापू बैंक यानी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एक बार फिर से रेपो रेट में कटौती कर सकता है. 7 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल तक मौद्रिक नीति समिति (MPC) की मीटिंग होनी है. जानकारों की मानें तो इस बैठक में RBI रेपो रेट को 0.25% तक घटा सकता है. अगर ऐसा हुआ, तो सीधा असर आपकी EMI पर पड़ेगा — मतलब जेब पर थोड़ा कम बोझ.

फरवरी में भी किया था कट

इससे पहले फरवरी 2025 में हुई MPC बैठक में RBI ने रेपो रेट 0.25% घटाकर 6.25% कर दिया था. यह बदलाव ढाई साल बाद हुआ था. अब अगर फिर से इतनी ही कटौती होती है, तो नया रेपो रेट 6% हो जाएगा. EMI भरने वालों के लिए ये किसी राहत से कम नहीं होगा.

रेपो रेट क्या बला है?

चलो थोड़ा आसान भाषा में समझते हैं. रेपो रेट वो रेट है जिस पर RBI देश के बैंकों को शॉर्ट टर्म के लिए लोन देता है. जब ये रेट घटता है, तो बैंक भी लोगों को सस्ते लोन देने लगते हैं. यानी होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन जैसी चीजें थोड़ी सस्ती हो जाती हैं. EMI कम होने लगती है और लोग चैन की सांस लेते हैं.

क्यों घटा रहा है RBI?

देश में महंगाई थोड़ी कम हुई है और दूसरी तरफ अमेरिका जैसे देश अपने टैक्स और ट्रेड को लेकर सख्त हो गए हैं. इसका असर ग्लोबल इकॉनमी पर पड़ रहा है. ऐसे में भारत जैसे देश को अपने घरेलू बाजार को संभालना है — और उसका सबसे आसान तरीका है लोन सस्ते करना ताकि लोग खर्च करें, बिजनेस चले और इकॉनमी में जान आए.

EMI वालों को क्या करना चाहिए?

अगर आपने फ्लोटिंग रेट पर लोन लिया है, तो खुश रहिए. आपकी EMI कम हो सकती है. और अगर नया लोन लेने का सोच रहे हैं, तो थोड़ा रुक जाइए. मीटिंग के नतीजे 9 अप्रैल को आएंगे — उसके बाद बेहतर डील मिल सकती है.

Also Read: अंबानी के महल जैसे घर में हर महीने कितना बिजली बिल आता है? जानकर रह जाएंगे दंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >