RBI Repo Rate Hike: 2023 से पहले आरबीआई ने दिया जोर का झटका, रेपो रेट में इजाफा, महंगी होगी EMI

RBI Repo Rate Hike: आरबीआई ने एक बार फिर रेपो रेट में इजाफा कर दिया है. आरबीआई के गर्वनर शक्तिकांत दास ने मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक के अंतिम दिन रेपो रेट में बढ़ोतरी की. बता दें आरबीआई ने आज यानी बुधवार को रेपो रेट में 0.35 फीसदी का इजाफा किया है.

RBI Repo Rate Hike: नये साल के आगमन से पहले ही आरबीआई ने जोर का झटका दिया है. रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में इजाफा कर दिया है. रेपो रेट बढ़ने से अब कर्ज चुकाना और महंगा हो जाएगा. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने कहा है कि रेपो रेट में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.  इस बढ़ोत्तरी के बाद ब्याज दर बढ़कर 6.25 फीसदी हो गयी है.

8 महीनों में चौथी बार बढ़ी है रेपो रेट: मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक के अंतिम दिन रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रेपो रेट में 0.35 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. गौरतलब है कि बीते 8 महीनों में आरबीआई ने चार बार रेपो रेट में बदलाव किया है. कुल मिलाकर इस साल आरबीआई रेपो रेट में 1.90 फीसदी की बढ़ोतरी कर चुका है. 

बता दें, भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक सोमवार को शुरू हुई. उसी समय से ब्याज दरों में बढ़ोतरी के अनुमान लगाये जा रहे थे. मुद्रास्फीति जनवरी से ही रिजर्व बैंक के छह फीसदी के संतोषजनक स्तर से ऊपर बनी हुई है. इससे पहले आरबीआई ने मई में अचानक रेपो दर में 0.40 फीसदी की बढ़ोतरी की थी. इसके बाद फिर तीन बार रेपो रेट में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की जा चुकी है.

Also Read: UPI, GPay, PhonePe, Paytm के जरिए गलत अकाउंट में ट्रांसफर हो गया है पैसा, जानिए कैसे हो सकता है रिफंड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >