भारत में जल्द दिखेंगे ₹10-₹20 के प्लास्टिक नोट, सरकार ने दे दी मंजूरी

क्या भारत में जल्द प्लास्टिक वाले ₹10 और ₹20 के नोट आएंगे? सरकार ने ट्रायल रन को मंजूरी दे दी है. जानिए पुराने नोटों और डिजिटल पेमेंट पर क्या असर होगा.

देश में जल्द ही ₹10 और ₹20 के नए तरह के नोट देखने को मिल सकते हैं. केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत ₹10 और ₹20 के एक-एक अरब पॉलिमर नोट ट्रायल के तौर पर जारी किए जाएंगे. हालांकि फिलहाल ये सिर्फ फील्ड ट्रायल के लिए होंगे. अगर ट्रायल सफल रहता है, तभी आगे बड़े स्तर पर इन्हें जारी करने पर फैसला लिया जाएगा.

क्या हैं पॉलिमर नोट और क्यों हो रहा है ट्रायल?

RBI का कहना है कि पॉलिमर से बने नोट सामान्य कागज वाले नोटों की तुलना में ज्यादा टिकाऊ होते हैं. दूसरे देशों के अनुभव के आधार पर केंद्रीय बैंक का मानना है कि ऐसे नोट ज्यादा समय तक चल सकते हैं. भारत जैसे देश में, जहां अब भी बड़ी संख्या में नकद लेनदेन होता है, वहां इनकी उपयोगिता को परखने के लिए फील्ड ट्रायल किया जाएगा. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में लिखित जवाब में बताया कि वित्त मंत्रालय ने RBI के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

क्या पुराने कागज वाले नोट बंद हो जाएंगे?

नहीं, सरकार ने साफ कर दिया है कि कागज के नोट बंद करने का कोई प्रस्ताव नहीं है. पॉलिमर नोट मौजूदा कागज वाले नोटों के साथ ही चलेंगे. यानी अगर ट्रायल सफल भी हो जाता है, तब भी इसका मतलब यह नहीं होगा कि सभी पुराने नोटों की जगह सिर्फ पॉलिमर नोट आ जाएंगे.

डिजिटल पेमेंट पर क्या पड़ेगा असर?

सरकार के मुताबिक, अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि पॉलिमर नोटों का डिजिटल पेमेंट पर कोई असर पड़ेगा या नहीं. RBI ने कहा है कि इसका आकलन तभी किया जा सकेगा, जब ये नोट आम लोगों के बीच नियमित रूप से चलन में आ जाएंगे. केंद्रीय बैंक का यह भी मानना है कि नकद भुगतान और डिजिटल पेमेंट दोनों साथ-साथ चलते रहेंगे और लोगों के पास दोनों ऑप्शन बने रहेंगे.

ये भी पढ़ें: Indane का नया LPG सिलेंडर लॉन्च, अब 4 घंटे में होगी घर तक डिलीवरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >