अब अंगूठा लगाकर पैसे निकालना नहीं होगा आसान, RBI ने कस दिए पेच

RBI Guidelines: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (AePS) टचपॉइंट ऑपरेटरों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं. अब KYC अनिवार्य होगा और तीन माह तक निष्क्रिय रहने पर दोबारा सत्यापन जरूरी होगा. ये सख्त नियम 1 जनवरी 2026 से लागू होंगे.

RBI Guidelines: अब तक गांव-देहात से लेकर शहरों तक लोग अंगूठा लगाते थे, पैसे निकल आते थे. लेकिन अब आरबीआई ने कहा है. “इतना आसान नहीं होगा अब खेल.” शुक्रवार को रिज़र्व बैंक ने AePS टचपॉइंट ऑपरेटरों के लिए नए और सख्त नियम थमा दिए हैं. बोले, भाई पहले KYC कराओ, सब कुछ दुरुस्त रखो, तभी चलेगा धंधा. और हां, ये नए नियम 1 जनवरी 2026 से लागू होंगे. यानी अब अंगूठा टेक निकालने से पहले बैंक की निगरानी होगी टॉप लेवल पर.

KYC के अनुसार करना होगा टचपॉइंट ऑपरेटर का सत्यापन

आरबीआई के अनुसार, अधिग्रहण बैंक (Acquiring Banks) को सभी AePS टचपॉइंट ऑपरेटरों (ATO) का केवाईसी नियमों के तहत सत्यापन करना अनिवार्य होगा, तभी उन्हें सेवाओं के लिए जोड़ा जा सकेगा. यदि कोई ATO तीन महीने तक लगातार निष्क्रिय रहता है. अर्थात कोई वित्तीय या गैर-वित्तीय लेन-देन नहीं करता—तो दोबारा संचालन की अनुमति देने से पहले उसका KYC अपडेट करना जरूरी होगा. यदि ATO पहले से बिजनेस कोरेस्पॉन्डेंट या सब-एजेंट के रूप में केवाईसी करवा चुका है, तो वही मान्य होगा. इसके अलावा, बैंक को समय-समय पर इन ऑपरेटरों का KYC अपडेट भी करना होगा.

Also Read: गौतम अडानी ने परिवार संग पुरी रथ यात्रा में लिया भाग, निभाई ‘प्रसाद सेवा’

लेनदेन पर निरंतर निगरानी अनिवार्य

बैंकों को अपने ट्रांजैक्शन मॉनिटरिंग सिस्टम के ज़रिए ATO की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखनी होगी. साथ ही, उनके जोखिम प्रोफाइल के अनुसार संचालन मापदंड तय करने होंगे. आरबीआई ने कहा कि “ऑपरेशनल मापदंडों की समीक्षा नियमित रूप से की जानी चाहिए ताकि नए धोखाधड़ी रुझानों के अनुसार सुधार किया जा सके.” बैंक को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी तकनीकी एकीकरण, जैसे कि API, का उपयोग केवल AePS संचालन के लिए हो.

RBI Guidelines: AePS क्या है?

AePS (Aadhaar Enabled Payment System) एक इंटरऑपरेबल भुगतान सेवा है जिसे राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा संचालित किया जाता है. यह प्रणाली आधार नंबर और बायोमेट्रिक अथवा ओटीपी सर्टिफिकेशन के जरिए लेनदेन की सुविधा देती है.

AePS के माध्यम से उपभोक्ता किन- किन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं?

  • नकद निकासी
  • बैलेंस जानकारी
  • मिनी स्टेटमेंट
  • नकद जमा
  • फंड ट्रांसफर

Also Read: गौतम अडानी ने परिवार संग पुरी रथ यात्रा में लिया भाग, निभाई ‘प्रसाद सेवा’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >