राणा कपूर और उनके परिवार वालों ने गलत तरीके से कमाई रकम को छुपाने के लिए खोली थी 78 कंपनियां

Yes Bank के संस्थापक राणा कपूर उनके परिवार वालों ने गलत तरीके से कमाई किए गये पैसे को छुपाने के लिए न सिर्फ 78 कंपनियां खोली बल्कि इस धन से भारत और विदेशों में 40 से अधिक संपतियों में निवेश किया.

Yes Bank के संस्थापक राणा कपूर उनके परिवार वालों ने गलत तरीके से कमाई किए गये पैसे को छुपाने के लिए न सिर्फ 78 कंपनियां खोली बल्कि इस धन से भारत और विदेशों में 40 से अधिक संपतियों में निवेश किया.

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय एजेंसी ने इन संपतियों से संबंधित दसतवेजों का पता लगा लिया है और वर्तमान में उनका सत्यापन किया जा रहा है. ईडी सूत्रों के अनुसार राणा कपूर द्वारा कथित तौर पर खरीदी 40 संपतियों में से 28 लगभग भारत में है इनमें से ज्यादातर संपतियां दिल्ली और ज्यादातर वीआईपी लुटियन जोन में हैं. इसके आलावा 12 संपतियां यूके और अमेरिका में भी हैं

ईडी सूत्रों के अनुसार कपूर परिवार और स्वामित्व वाली कंपनियां ने यूके और यूएस के ज्यादातर होटल और कलबों में निवेश किया है. इसके साथ ही ईडी ने उन पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा कि Yes Bank ने विभिन्न कंपनियों को हजारों करोड़ रुपये का लोन दिया है.

जिसमें से ज्यादातर गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थान है जिनमें से कई बाद में एनपीए के करीब पहुंच गया. राणा ने कथित तौर पर साजिश रची और उन्हें अपनी पत्नी और बेटियों के द्वारा संचालित फार्म में निवेश कराया.

जांच एजेंसी के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में Yes Bank की बकायेदार कंपनियों से कपूर परिवार के स्वामित्व वाली फार्मों को 4000 हजार करोड़ से अधिक प्राप्त हुए हैं सीबीआई ने इस मामले में राणा कपूर और उसकी पत्नी बिन्दु के खिलाफ भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज कर चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >