रक्षा बंधन के मौके पर अगर आप 28 अगस्त, शुक्रवार को शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है. देश के कई हिस्सों में राखी की छुट्टी जरूर रहेगी, लेकिन भारतीय शेयर बाजार में कोई छुट्टी नहीं है. यानी BSE और NSE दोनों में शुक्रवार को कारोबार सामान्य दिनों की तरह जारी रहेगा.
सिर्फ शेयर बाजार ही नहीं, बल्कि ट्रेडिंग से जुड़ी क्लियरिंग और सेटलमेंट एक्टिविटीज भी सामान्य रूप से चलेंगी. MCX दोनों सेशन में खुला रहेगा, जबकि NCDEX में भी पूरे दिन कारोबार होगा.
28 अगस्त को कौन-कौन से बाजार खुले रहेंगे?
रक्षा बंधन के कारण बैंक और दूसरे संस्थानों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हो सकती हैं, लेकिन शेयर बाजार का शेड्यूल अलग है. 28 अगस्त को निवेशक और ट्रेडर्स इन बाजारों में सामान्य रूप से काम कर सकेंगे:
- BSE में सामान्य ट्रेडिंग होगी.
- NSE में भी कारोबार जारी रहेगा.
- क्लियरिंग और सेटलमेंट एक्टिविटीज पर कोई छुट्टी नहीं है.
- MCX सुबह और शाम, दोनों सेशन में खुला रहेगा.
- NCDEX पूरे दिन काम करेगा.
अब शेयर बाजार की अगली छुट्टी कब है?
2026 में कुल 16 शेयर बाजार छुट्टियां तय की गई थीं, जिनमें से 10 छुट्टियां पहले ही बीत चुकी हैं. अप्रैल में गुड फ्राइडे और डॉ. बीआर आंबेडकर जयंती, मई में महाराष्ट्र दिवस और बकरीद तथा जून में मुहर्रम के मौके पर बाजार बंद रहा था.
अब BSE और NSE की अगली छुट्टी 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के लिए होगी. इसके बाद साल के बाकी महीनों में भी कुछ बड़े त्योहारों और राष्ट्रीय अवसरों पर बाजार बंद रहेगा.
2026 में बची हुई बाजार की 6 छुट्टियां कौन सी हैं?
| तारीख | दिन | छुट्टी |
| 14 सितंबर | सोमवार | गणेश चतुर्थी |
| 2 अक्टूबर | शुक्रवार | महात्मा गांधी जयंती |
| 20 अक्टूबर | मंगलवार | दशहरा |
| 10 नवंबर | मंगलवार | दिवाली – बालीप्रतिपदा |
| 24 नवंबर | मंगलवार | प्रकाश गुरपुरब श्री गुरु नानक देव |
| 25 दिसंबर | शुक्रवार | क्रिसमस |
