Pension Plan : मोदी सरकार की इस योजना में 9250 रुपये हर माह पेंशन की गारंटी और 10 साल बाद पूरी रकम रिफंड

1 / 1
Pension Plan : मोदी सरकार की इस योजना में 9250 रुपये हर माह पेंशन की गारंटी और 10 साल बाद पूरी रकम रिफंड
फुल स्क्रीन में देखें

Pension Plan : मोदी सरकार की इस योजना में 9250 रुपये हर माह पेंशन की गारंटी और 10 साल बाद पूरी रकम रिफंड

Modi Govt LIC Scheme – प्रधानमंत्री वय वंदन योजना एक सामाजिक सुरक्षा योजना और पेंशन प्लान है. इसे भारत सरकार द्वारा पेश किया गया है लेकिन इसका संचालन एलआईसी यानी भारतीय जीवन बीमा निगम करता है. आइए डीटेल से जानें इस योजना के बारे में –

Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana (PMVVY Scheme) Explained : नौकरी से रिटायरमेंट के बाद जो सबसे जरूरी चीज चाहिए होती है, वह है आर्थिक सुरक्षा यानी फाइनेंशियल सिक्योरिटी (Financial Security). यही वजह है कि ज्यादातर सीनियर सिटीजन्स रिटायरमेंट में मिले अपने पैसों को ऐसी जगह पर निवेश करना चाहते हैं, जहां उन्हें बढ़िया रिटर्न मिल सके.

सही पेंशन योजना में निवेश करने से पैसे भी सुरक्षित रहते हैं और रेगुलर इनकम (Regular Income) भी होती रहती है. ऐसी ही एक योजना है मोदी सरकार (Modi Government) की प्रधानमंत्री वय वंदन योजना (Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana). इसमें पॉलिसी धारक का मूल धन तो सुरक्षित रहता ही है और इसके साथ ही नियमित अंतराल पर रिटर्न भी मिलता रहता है.

Also Read: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, Senior Citizen Saving Scheme में किया बदलाव, आपको मिलेगा ये फायदा

सबसे अच्छी बात यह है कि इस सरकारी योजना के तहत पति और पत्‍नी, दोनों जब 60 की उम्र के हो जाएंगे, तो वे हर महीने मिलकर 18500 रुपये पेंशन का गारंटीड लाभ उठा सकते हैं. इस पेंशन योजना सबसे खास बात यह है कि 10 साल बाद आपका पूरा निवेश भी वापस मिल जाएगा. आइए इस योजना के बारे में डीटेल से जानते हैं –

प्रधानमंत्री वय वंदन योजना क्या है?

मोदी सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री वय वंदन योजना (Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana / PMVVY Scheme) को पेश किया है. यह योजना एक सामाजिक सुरक्षा योजना और पेंशन प्लान है. इसे भारत सरकार द्वारा पेश किया गया है लेकिन इसका संचालन भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) करता है.

PMVVY Scheme के तहत सीनियर सिटीजन को निवेश पर अन्य योजनाओं की तुलना में ब्याज ज्यादा मिलता है. इस योजना में 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोग मासिक या सालाना पेंशन प्लान चुन सकते हैं. इस योजना के तहत अधिकतम निवेश की सीमा 15 लाख रुपये है.

पेंशन कितनी मिलेगी? अप्लाई कहां करें?

प्रधानमंत्री वय वंदन योजना के तहत मासिक पेंशन प्लान पर 10 साल तक 8 प्रतिशत का ब्याज मिलता है. दूसरी ओर, सालाना पेंशन चुनने पर 10 साल के लिए 8.3 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा. इस सरकारी योजना में ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीके से आवेदन किया जा सकता है.

एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. बता दें कि प्लान चुनने के आधार पर पेंशन की पहली किस्त पॉलिसी होल्डर द्वारा रकम जमा करने के 1 साल, 6 महीने, 3 महीने या एक महीने बाद मिलेगी. निवेश के आधार पर 1000 से लेकर 9250 रुपये प्रति माह की पेंशन मिलती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >