Post Office Savings Account के Atm Card से कितना कर सकते हैं ट्रांजैक्शन, क्या वसूला जाता है चार्ज, जानें नियम

Post Office Savings Account Atm Card, Charges, Transaction Limit: क्या आपको मालूम है पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम के बारे में. यह भी आम बैंकों के तरह ही सुविधा देती है. जहां आपको एटीएम कार्ड भी दी जाती है और प्रतिदिन 25000 रुपये तक निकालने की सुविधा भी. आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से..

Post Office Savings Account Atm Card, Charges, Transaction Limit: क्या आपको मालूम है पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम के बारे में. यह भी आम बैंकों के तरह ही सुविधा देती है. जहां आपको एटीएम कार्ड भी दी जाती है और प्रतिदिन 25000 रुपये तक निकालने की सुविधा भी. आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से..

अधिकतम 25 हजार रुपये निकासी प्रतिदिन

दरअसल, पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में आप अपना पैसा निवेश करके कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते है. जहां ग्राहकों को एटीएम या डेबिट कार्ड के साथ प्रतिदिन अधिकतम 25 हजार रुपये निकासी की सुविधा दी जाती है.

हालांकि, कस्टमर एक बार में नहीं बल्कि दो बार 10-10 हजार और एक बार 05 हजार रुपये करके कुल 03 बार में 25 हजार रुपये निकाल सकते हैं.

पोस्ट ऑफिस एटीएम से मुफ्म ट्रांजैक्शन

आपको बता दें कि आप यदि पोस्ट ऑफिस के एटीएम से ही पैसे की निकासी करेंगे तो आपसे किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं वसूला जाएगा. लेकिन, यदि आप दूसरे एटीएम से पैसे निकालते हैं तो आपको चार्ज भी लग सकता हैं.

Also Read: Lic Kanyadaan Policy: 130 रुपये का इंवेस्टमेंट, बेटी की शादी पर मिलेंगे 27 लाख, जानें इस स्कीम के बारे में
20 रूपये प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज

हालांकि, दूसरे बैंक के एटीएम से भी आप फ्री लिमिट तक मुफ्त निकासी कर पाएंगे. उससे ऊपर पर ही पोस्ट ऑफिस आपसे 20 रूपये प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज वसूलता है. आपको बता दें कि पोस्ट सेविंग स्कीम के एटीएम कार्ड के लिए आप पोस्ट ऑफिस में ही आवेदन कर सकते हैं. जहां आपको इससे संबंधित सभी जानकारी मिल जाएगी.

Also Read: आज EPFO आपके EPF अकाउंट में जमा करेगा 8.5% ब्याज! अपना PF Balance उमंग ऐप्प, एसएमएस, मिस्ड कॉल से ऐसे करें चेक

Posted By: Sumit Kumar Verma

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >