पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 1 जनवरी से ब्याज दरों में भारी बदलाव, जल्द चेक करें

बैंक की ओर से 7 से 45 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा राशि पर 3.5 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश की गयी है. जबकि 46 से 179 में 4.5 प्रतिशत की ब्याज दी जाएगी. वहीं 180 से एक साल से कम दिनों में परिपक्व होने वाली जमा राशि पर बैंक 5.5 प्रतिशत ब्याज देना जारी रखेगा.

नये साल की शुरुआत के साथ ही पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. बैंक ने बचत और सावधि जमा खातों पर ब्याज दरों में वृद्धि कर दिया है. बढ़ी हुई दर आज यानी 1 जनवरी 2023 से ही प्रभावी हो गयी हैं.

एफडी पर मिलने वाले ब्याज

बैंक की ओर से 7 से 45 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा राशि पर 3.5 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश की गयी है. जबकि 46 से 179 में 4.5 प्रतिशत की ब्याज दी जाएगी. वहीं 180 से एक साल से कम दिनों में परिपक्व होने वाली जमा राशि पर बैंक 5.5 प्रतिशत ब्याज देना जारी रखेगा. बड़ी बात है कि बैंक 1 साल से लेकर 665 दिनों में परिपक्व होने वाली जमा राशि पर 45 आधार अंकों की वृद्धि के साथ 6.3 से लेकर 6.75 प्रतिशत कर दिया है. 666 दिनों के लिए 7.25 प्रतिशत, 667 से to 2 साल के लिए ब्याज दर 6.30 से बढ़ाकर 6.75 कर दिया गया है. दो साल से अधिक और 3 साल से कम समय के लिए एफडी पर 6.75 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा. 5 साल या 10 साल तक के लिए एफडी पर 6.5 प्रतिशत का ब्याज दिया जाएगा.

पीएनबी बचत खाता पर ब्याज दर

बैंक की ओर से जो जानकारी दी गयी है उसके अनुसार 10 लाख रुपये से कम के बचत खाते पर बैंक ने अपनी पुरानी 2.70% प्रति वर्ष की ब्याज दर को बरकरारा रखा है. जबकि 10 लाख रुपये या उससे अधिक और 100 करोड़ रुपये से कम के बचत खाते पर बैंक 2.75% प्रति वर्ष की ब्याज देगा.

Also Read: PNB Customer Alert: पंजाब नेशनल बैंक के ATM, डेबिट कार्ड पर निकासी की बढ़ सकती है सीमा, जानिए नयी लिमिट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >