PM Svanidhi Yojana: आधार कार्ड लाएं और बिना गारंटी के ���ाएं 80 हजार का लोन, उठाएं योजना का लाभ

PM Svanidhi Yojana: कोरोना महामारी के दौरान प्रभावित हुए रेहड़ी-पटरी वालों और छोटे व्यापारियों को सहारा देने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना शुरू की है.

PM Svanidhi Yojana: कोरोना महामारी के दौरान प्रभावित हुए रेहड़ी-पटरी वालों और छोटे व्यापारियों को सहारा देने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना शुरू की है.इस योजना का उद्देश्य उन व्यवसायों को दोबारा खड़ा करना है जो महामारी के समय पूरी तरह ठप हो गए थे.

कैसे काम करती है PM Svanidhi Yojana ?

  • इस योजना के तहत छोटे व्यापारियों को बिना किसी गारंटी के लोन उपलब्ध कराया जाता है.
  • पहली बार में 10,000 रुपये तक का लोन दिया जाता है.
  • यदि यह लोन समय पर चुकाया जाए तो अगली बार 20,000 रुपये तक का लोन मिल सकता है.
  • दूसरी किश्त समय पर चुकाने पर व्यापारी 50,000 रुपये तक का लोन पाने के योग्य  हो जाते हैं.

इस योजना की खास बात यह है कि सरकार ये लोन बिना किसी गारंटी के उपलब्ध कराती है, जिससे व्यापारियों को बड़ी राहत मिलती है.

Digital पेमेंट को भी बढ़ावा

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत सरकार व्यापारियों को सिर्फ लोन ही नहीं देती बल्कि डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए कैशबैक जैसी सुविधाएं भी प्रदान करती है.

  • कैशबैक प्रोत्साहन: डिजिटल भुगतान को अपनाने पर व्यापारियों को विशेष लाभ दिए जाते हैं.
  • लोन सब्सिडी: लोन राशि पर दी जाने वाली सब्सिडी योजना को और भी आकर्षक बनाती है.
  • लोन की रकम तीन चरणों में सीधे आवेदनकर्ता के खाते में ट्रांसफर की जाती है.

PM Svanidhi Yojana के जरूरी दस्तावेज और प्रक्रिया

  • योजना का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है.
  • किसी भी सरकारी बैंक में आवेदन किया जा सकता है.
  • लोन को 12 महीनों की आसान किश्तों में चुकाया जाता है.

व्यापारियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

यह योजना न केवल छोटे व्यापारियों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का भी काम करती है. पीएम स्वनिधि योजना ने रेहड़ी-पटरी वालों और छोटे व्यवसायों के पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

Also Read: Mahila Samman Yojana: आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये, जानें प्रक्रिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >