PM Svanidhi Scheme 2026: सड़कों के किनारे छोटी दुकान चलाने वाले भाइयों के लिए अब अपना काम बढ़ाना मुश्किल नहीं होगा. केंद्र सरकार की खास स्कीम के तहत अब बिना कुछ गिरवी रखे 90,000 रुपए तक की पूंजी जुटाई जा सकती है. इस योजना की खूबसूरती यही है कि इसमें किसी गारंटर की जरूरत नहीं पड़ती, बस आपका आधार कार्ड ही आपकी पहचान है.
स्टेप-बाय-स्टेप बढ़ेगी आपकी लोन लिमिट
सरकार एक साथ बड़ा बोझ डालने के बजाय, धीरे-धीरे आपके व्यापार को सहारा देती है. लोन लेने की प्रक्रिया तीन हिस्सों में बंटी है:
- काम शुरू करने के लिए ₹10,000 की शुरुआती मदद.
- पिछला हिसाब साफ रखने पर सीधे ₹20,000 की लिमिट.
- कारोबार को बड़ी ऊंचाई देने के लिए ₹50,000 का बड़ा फंड। इस तरह समय के साथ आप कुल ₹90,000 तक का लाभ ले सकते हैं.
जो दुकानदार अपनी किस्तें (EMI) समय पर जमा करते हैं, सरकार उनके प्रति दरियादिली दिखाती है. उन्हें ब्याज में 7 प्रतिशत की सीधी छूट दी जाती है, जो सब्सिडी के रूप में वापस बैंक खाते में आती है. इसके अलावा, डिजिटल लेनदेन (UPI/QR Code) करने पर मंथली कैशबैक की सुविधा भी उपलब्ध है.
पात्रता और आवेदन की तरीका
अगर आप शहर या कस्बे में स्ट्रीट वेंडर हैं और आपके पास निकाय का आईडी कार्ड है, तो आप हकदार हैं। जिनके पास कार्ड नहीं है, वे सत्यापन के जरिए भी फॉर्म भर सकते हैं.
कैसे करें अप्लाई?
बस pmsvanidhi.mohua.gov.in पोर्टल पर जाएं या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर संपर्क करें. अगर आपके कागजात पक्के हैं, तो महज एक महीने (30 दिन) के अंदर लोन का पैसा आपके हाथ में होगा.
Also Read: सिर्फ 210 रुपए में 5000 रुपए पेंशन, मोदी सरकार ने बढ़ाई APY योजना की डेडलाइन
