PM Surya Ghar Bijali Yojana: फरवरी का महीना अब कुछ ही दिनों में जाने वाला है और सूरज के तेवर अब धीरे-धीरे कड़े होने लगे हैं. कुछ ही हफ्तों में भीषण गर्मी दस्तक देने वाली है, जिसके साथ ही घरों में AC और कूलरों का शोर बढ़ जाएगा. लेकिन इस ठंडी हवा के साथ आने वाला भारी-भरकम बिजली का बिल पसीने छुड़ा देता है. अगर आप इस बार गर्मियों में बिल की चिंता किए बिना चैन की नींद सोना चाहते हैं, तो सोलर पैनल लगवाने का यह सबसे सही समय है.
गर्मी आने से पहले क्यों है सोलर पैनल लगवाना समझदारी?
जैसे-जैसे पारा चढ़ता है, वैसे-वैसे सोलर इंस्टॉलेशन की डिमांड बढ़ जाती है, जिससे वेंडर्स के पास वेटिंग टाइम बढ़ सकता है. अभी सोलर प्लांट लगवाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आने वाली पूरी गर्मियों में आप अपनी खुद की बिजली पैदा करेंगे और ग्रिड पर आपकी निर्भरता कम हो जाएगी.
एक मिडिल क्लास परिवार के लिए पावर पैक
गर्मी के दिनों में जब पंखे, फ्रिज और एयर कंडीशनर (AC) लगातार चलते हैं, तो औसत घर की खपत 300 से 500 यूनिट तक पहुंच जाती है. ऐसे में 3 किलोवॉट (3kW) का सोलर सिस्टम एक परफेक्ट मैच है. यह न केवल आपके घर का पूरा लोड उठाएगा, बल्कि फालतू बिजली को ग्रिड में वापस भेजकर आपके बिल को जीरो की ओर ले जाएगा.
जानें सरकार कितना देगी सब्सिडी
2026 में एक स्टैंडर्ड 3kW सोलर सिस्टम की लागत 1.5 लाख रुपए से 2.2 लाख रुपए के बीच है. लेकिन आपको पूरा पैसा अपनी जेब से नहीं देना है. PM सूर्यघर योजना के तहत सरकार इस पर 78,000 रुपए की फिक्स्ड सब्सिडी दे रही है.
- सब्सिडी के बाद यह सिस्टम आपको मात्र 82,000 रुपए से ₹1.2 लाख के आसपास पड़ेगा.
- बिजली की बचत के जरिए यह पैसा अगले 3-4 सालों में ही वसूल हो जाएगा.
छत को बनाएं अपना पावर हाउस
सोलर पैनल लगवाने के लिए बस आपको सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन करना होगा. याद रखें कि सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए केवल प्रमाणित (Certified) सोलर वेंडर से ही पैनल लगवाएं और इंस्टॉलेशन के बाद वेरिफिकेशन जरूर करवाएं.
Also Read: सावधान! कहीं आपका आधार कार्ड तो नहीं हुआ रद्द? सरकार ने बंद किए 2.5 करोड़ कार्ड
