Economic Powerhouse: 'पीएम मोदी, अदाणी और अंबानी भारत को बना रहे महाशक्ति', CNN की रिपोर्ट में दावा

economic powerhouse: भारत 21वीं सदी की आर्थिक महाशक्ति बनने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है. 2023 में 3.7 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ भारत इस समय दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है.

economic powerhouse: भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर सीएनएन ने एक रिपोर्ट जारी किया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उद्योगपति गौतम अदाणी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को लेकर बड़ी बात कही गई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने में पीएम मोदी, गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी की अहम भूमिका है.

मोदी सरकार ने बुनियादी ढांचे को बदलने की दिशा में अनोखा काम किया

रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने सड़कों, बंदरगाहों, एयरपोर्ट और रेलवे निर्माण के क्षेत्र में अरबों रुपये खर्च करके बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे को बदलने की दिशा में काम किया है. रिपोर्ट में कहा गया कि मोदी सरकार ने डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में भी अच्छा काम कर रही है. जिससे वाणिज्य और दैनिक जीवन में काफी सुधार हो रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि देश की इस क्रांति में उद्योगपति गौतम अदाणी और मुकेश अंबानी ने प्रमुख भूमिका निभाई है.

मुकेश अंबानी ने वैश्विक स्तर पर भारत की धाक बढ़ाई

सीएनएन ने हाल के दिनों में मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी का भी जिक्र किया. इस शादी में दुनियाभर के अरबपति और फिल्म सितारों का जमावड़ा हुआ था. मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स जैसे कई हाई-प्रोफाइल हस्तियों ने शादी समारोह में शामिल हुए थे. रिपोर्ट में कहा गया, इस समारोह से भारत का दबदबा दुनियाभर में देखा गया. रिपोर्ट में कहा गया है कि मुकेश अंबानी की महत्वाकांक्षा और विस्तार की गति अदाणी से मेल खाती है. एक कॉलेज ड्रॉप-आउट जो अब बंदरगाहों और बिजली से लेकर रक्षा और एयरोस्पेस तक के व्यवसायों का नेतृत्व कर रहा है. मालूम हो गौतम अदाणी ने बिजनेस में रूची के कारण केवल दो साल में ही कॉलेज छोड़ दी थी.

Also Read: सैम पित्रोदा के बयान पर फिर मचा बवाल, पीएम मोदी ने कहा- भारतीयों को चमड़ी के रंग से बांटना चाहती है कांग्रेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >