PM Modi को मिले 1,300 उपहारों की नीलामी आज से शुरू, ऑनलाइन बोली लगाकर आप भी खरीद सकते हैं

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले 1,300 से अधिक उपहारों की नीलामी आज से शुरू हो रही है. ऑनलाइन पोर्टल पर बोली लगाकर आम लोग भी इन्हें खरीद सकते हैं. नीलामी से प्राप्त धनराशि ‘नमामि गंगे’ परियोजना को समर्पित की जाएगी.

PM Modi: नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (National Gallery of Modern Art) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों की प्रदर्शनी लगाई गई है. इनमें प्रधानमंत्री की पेंटिंग से लेकर देश की सांस्कृतिक धरोहर और खेल जगत की स्मृतियां शामिल हैं. ये उपहार 16 सितंबर 2025 से प्रदर्शित किए गए हैं.

1,300 से अधिक उपहार नीलामी में

केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जानकारी दी कि 7वें संस्करण की इस ई-नीलामी में 1,300 से अधिक वस्तुएं शामिल होंगी. इनमें पेंटिंग, मूर्तियां, शिल्पकृतियां, देवी-देवताओं की प्रतिमाएं और खेल से जुड़ी सामग्री प्रमुख हैं.

सांस्कृतिक विविधता की झलक

इस संग्रह में भारत की सांस्कृतिक विविधता स्पष्ट दिखाई देती है. जम्मू-कश्मीर से कढ़ाईदार पश्मीना शॉल, तमिलनाडु की तंजावुर (तंजावुर) पेंटिंग ‘राम दरबार’, नटराज की धातु प्रतिमा, गुजरात की रोगन कला में ‘ट्री ऑफ लाइफ’ और नगालैंड की हाथ से बुनी शॉल जैसे विशेष उपहार इसमें शामिल हैं.

इस बार की नीलामी का खास आकर्षण पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के पैरा-एथलीट्स द्वारा प्रधानमंत्री को भेंट किए गए खेल स्मृति-चिह्न होंगे. ये वस्तुएं भारतीय खेल भावना, संघर्ष और उत्कृष्टता का प्रतीक मानी जा रही हैं.

लगेगी ऑनलाइन बोली

इन सभी वस्तुओं की नीलामी आधिकारिक पोर्टल www.pmmementos.gov.in
पर 17 सितंबर से शुरू होगी. इच्छुक लोग प्रदर्शनी देखने के बाद ऑनलाइन बोली लगा सकते हैं. ई-नीलामी से प्राप्त पूरी राशि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘नमामि गंगे’ परियोजना को दी जाएगी. यह योजना गंगा नदी के संरक्षण और उसके पारिस्थितिक तंत्र के पुनर्जीवन के लिए चल रही है.

अब तक 50 करोड़ से अधिक जुटे

प्रधानमंत्री के उपहारों की पहली नीलामी जनवरी 2019 में हुई थी. तब से लेकर अब तक हजारों उपहार नीलाम किए जा चुके हैं, जिनसे 50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ‘नमामि गंगे’ को सौंपी जा चुकी है.

Also Read: PM Modi’s 75th Birthday: वो 5 शख्सियतें जिन्होंने एक चाय वाले के बेटे को बनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >