PM Kisan Yojana : ऐसे करें पीएम किसान के लिए आवेदन, झट से आएगी 20वीं किस्त

PM Kisan Yojana Ki 20 Kist Kab Aayegi : अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़ना चाहते हैं और आगामी 20वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो इस खबर को जरूर पढ़ लें. कुछ दिनों के बाद योजना की अगली किस्त किसानों के बैंक अकांउट में ट्रांसफर किए जाने हैं.

PM Kisan Yojana Ki 20 Kist Kab Aayegi : राज्य के अलावा केंद्र सरकारें कई योजनाएं चला रही हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं. किसानों के लिए केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना चला रही है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है. योजना विशेष रूप से किसानों के लिए बनाई गई है ताकि उनकी आय में सहारा मिल सके. कुछ आर्थिक मदद मिलने से उसके जीवन में सुधार आ सके.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जो किसान पात्र होते हैं, उन्हें साल में 6,000 रुपये की मदद मिलती है. यह पैसा 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है. अब 20वीं किस्त आने वाली है, जिसमें किसानों को 2,000 रुपये मिलेंगे. अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो जानिए किस्त कब आ सकती है और आवेदन कैसे करना है.

कब जारी हो सकती है पीएम किसान की 20वीं किस्त?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त कब आएगी, इसकी अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही किस्त की तारीख का ऐलान हो सकता है. खबरों के मुताबिक, यह किस्त अगस्त महीने में जारी की जा सकती है. किसान इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : PM Kisan Yojana: कब आएंगे खाते में 2000 रुपये? e-KYC के बाद नहीं किया ये काम तो अटक जाएगी 20वीं किस्त

ऐसे करें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन

1. योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होता है. आप चाहें तो योजना की आधिकारिक एप पर भी जा सकते हैं.

2. इसके बाद आपको यहां  ‘न्यू फॉर्मर रजिस्ट्रेशन’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है. फिर आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा. यहां पर आपको रूरल या अर्बन में किसी को सलेक्ट करना है. अब आपको अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर भी भरने की जरूरत होती है.

3. इसके बाद आपको अपना राज्य चुनना होता है. फिर आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करना है.

अब जो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आया है उसे भर दें और सत्यापित कर दें. फिर आपको संबंधित दस्तावेज अपलोड करने हैं और अब फॉर्म को सबमिट करना होता है. इसके बाद आपका पीएम किसान योजना में आवेदन हो जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >