पीएम किसान योजना: 20वीं किस्त का ऐलान, 9.7 करोड़ किसानों को इस दिन मिलेंगे पैसे

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी करने वाले हैं. इस योजना का लाभ देश के 9.7 करोड़ किसानों को मिलेगा. पीएम-किसान योजना के तहत सालाना 6,000 रुपये मिलते हैं, जो 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में डाले जाते हैं.

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी करेंगे. इस योजना के तहत देशभर के 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी. सरकार की प्रमुख डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर स्कीम 2019 में पेश की गई थी. इस योजना के तहत अब तक 19 किस्तों के माध्यम से 3.69 लाख करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में डाले जा चुके हैं.

कृषि मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी

कृषि मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया है कि “पीएम-किसान की अगली किस्त दो अगस्त को जारी की जाएगी. 20वीं किस्त में 9.7 करोड़ किसानों को करीब 20,500 करोड़ रुपये की राशि का ट्रांसफर किया जाएगा.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करेंगे किस्त

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान इस किस्त को जारी करेंगे. कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में एक तैयारी बैठक की. इस बैठक में कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट और कृषि मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

धनराशि सीधे किसानों के खातों में डाली जाएगी

पीएम-किसान योजना के तहत पात्र किसानों को 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सालाना 6,000 रुपये मिलते हैं, जो सीधे उनके बैंक खातों में डाले जाते हैं. इस योजना का उद्देश्य कृषि योग्य भूमि रखने वाले छोटे और सीमांत कृषक परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है.

किसानों को 20वीं किस्त प्राप्त करने के लिए अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी. साथ ही यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका आधार उनके बैंक खाते से जुड़ा हो और सटीक भूमि रिकॉर्ड कायम हो. यह योजना सरकार की प्रमुख कल्याणकारी पहल में से एक बनकर उभरी है और ग्रामीण भारत में कृषक परिवारों को महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता उपलब्ध कराती है.

यह भी पढ़े: Parliament Monsoon Session: ‘कान खोलके सुन लें, PM मोदी और ट्रंप के बीच नहीं हुई कोई बात,’ विपक्ष पर बरसे जयशंकर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >