PM Kisan Samman Nidhi Yojana: eKYC नहीं किया तो PM-Kisan की अगली ₹2,000 किस्त नहीं मिलेगी, जल्द करें पूरा

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त 20 जून 2025 को जारी होगी. केवल वही किसान लाभ पाएंगे जिन्होंने समय पर पंजीकरण और eKYC पूरी की हो. आधार, भूमि दस्तावेज और बैंक खाता जरूरी हैं. प्रक्रिया PM-Kisan वेबसाइट या ऐप से पूरी की जा सकती है.

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने किसानों की आर्थिक मदद के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की शुरुआत की थी. इस योजना के अंतर्गत योग्य किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो कि तीन किश्तों में सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है. हर चार महीने में ₹2,000 की एक किश्त दी जाती है.

केवल रजिस्टर्ड किसानों को मिलेगा लाभ

सरकार ने हाल ही में साफ कर दिया है कि केवल वे किसान जिन्होंने समय पर पंजीकरण और eKYC पूरी कर ली है, उन्हें ही 20वीं किस्त का लाभ मिलेगा. कुछ रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि 20 जून को यह किस्त खातों में ट्रांसफर की जाएगी. जो किसान अपना पंजीकरण या eKYC अपडेट नहीं करेंगे, उन्हें इस किस्त का पैसा नहीं मिलेगा.

पंजीकरण कैसे करें?

किसान निम्नलिखित माध्यमों से अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं.

  • PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाकर
  • ‘Farmer Registry UP’ मोबाइल ऐप के जरिए
  • किसी भी नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर

eKYC के लिए जानिए पूरी प्रक्रिया

PM-Kisan योजना का लाभ पाने के लिए अब eKYC कराना अनिवार्य कर दिया गया है. इसके बिना कोई भी किसान लाभ नहीं उठा पाएगा. नीचे दी गई आसान स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया से आप घर बैठे eKYC पूरी कर सकते हैं.

  • सबसे पहले https://pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं.
  • “Farmers Corner” सेक्शन में जाएं और “e-KYC” विकल्प पर क्लिक करें.
  • अपना आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • आपके मोबाइल पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा.
  • उस OTP को दर्ज करें और eKYC की प्रक्रिया पूरी करें.

किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • जमीन का दस्तावेज / खसरा-खतौनी
  • बैंक खाता, जो आधार से लिंक हो
  • मोबाइल नंबर

अगर eKYC न हो तो क्या होगा?

यदि आपने eKYC पूरी नहीं की है, तो आपकी अगली किस्त रोक दी जाएगी और आपका नाम लाभार्थी सूची से हटा दिया जाएगा. इसलिए समय रहते सभी किसान eKYC जरूर पूरा कर लें.

Also Read: सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी गिरा, जानिए क्या कह रहे है विशेषज्ञ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >