PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों की बल्ले-बल्ले, पीएम किसान की 20वीं किस्त जल्द, जानिए लेटेस्ट अपडेट

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत पात्र किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता मिलती है, जो तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होती है. पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, किस्त की तारीखें, भुगतान स्टेटस चेक करने और हेल्पलाइन नंबर की पूरी जानकारी यहां दी गई है.

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: गांव-गांव में चर्चा तेज है. PM-KISAN योजना की 19वीं किस्त आ गई है. इस बार 9.8 करोड़ किसानों के बैंक अकाउंट में ₹22,000 करोड़ ट्रांसफर हुए. सबसे मजेदार बात? इस बार 2.41 करोड़ महिला किसानों को भी इसका सीधा फायदा मिला. लेकिन अब बड़ा सवाल! 20वीं किस्त कब आएगी? चलिए, सबकुछ डिटेल में समझते हैं.

साल में कितनी बार और कितना पैसा?

सरकार हर चार महीने में ₹2000 देती है, यानी साल में तीन बार. इस तरह, कुल मिलाकर ₹6000 सालाना किसानों के बैंक अकाउंट में आ जाते हैं. फॉर्म भरना आसान, पैसा सीधा अकाउंट में, कोई झंझट नहीं.

20वीं किस्त कब आएगी? (Pm kisan 20th installment)

20वीं किस्त के जून 2025 में आने की उम्मीद है, लेकिन सरकार ने अब तक इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है. किसान पोर्टल पर स्टेटस चेक कर सकते हैं और अपडेट के लिए सरकार की घोषणाओं पर नजर रखना जरूरी होगा.

 कौन-कौन इस योजना के लिए योग्य है?

भारतीय नागरिक होना चाहिए. किसान के नाम पर खेती की ज़मीन होनी चाहिए.पति-पत्नी और नाबालिग बच्चे एक ही यूनिट माने जाएंगे.

ये लोग इस योजना का लाभ नहीं ले सकते

जिनके परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी है. सांसद, विधायक, मंत्री या सरकारी अफसर. जिनके पास 5 एकड़ से ज्यादा जमीन है.

Also Read: सांसदों को 34 फ्री हवाई यात्राएं, 50,000 यूनिट फ्री बिजली और अब सैलरी में 24% बढ़ोतरी, मजे ही मजे

पीएम किसान योजना क्या है?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना एक केंद्रीय योजना है, जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि तीन किस्तों में (2,000 रुपये प्रति किस्त) किसानों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है.

पीएम किसान योजना के लिए कौन पात्र है?

इस योजना के तहत छोटे और सीमांत किसान पात्र हैं, जिनके नाम पर खेती योग्य जमीन का रिकॉर्ड है.

कौन लोग इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं?

-संस्थागत भूमि मालिक
-सरकारी कर्मचारी (किसानों को छोड़कर)
-सांसद, विधायक, मंत्री आदि
-डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे प्रोफेशनल
-10,000 रुपये से अधिक मासिक पेंशन पाने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी

आवेदन कैसे करें?

किसान ऑनलाइन पोर्टल (https://pmkisan.gov.in) पर या अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?

आधार कार्ड
बैंक पासबुक
जमीन का रिकॉर्ड (खसरा/खतौनी)
मोबाइल नंब

पीएम किसान की नई किस्त कब आएगी?

पहली किस्त: अप्रैल – जुलाई
दूसरी किस्त: अगस्त – नवंबर
तीसरी किस्त: दिसंबर – मार्च

कैसे चेक करें कि पैसा खाते में आया या नहीं?

PM-KISAN पोर्टल पर जाएं.
“Beneficiary Status” सेक्शन में अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >