PM Kisan Samman Nidhi: अगर ई-केवाईसी, भूलेख या बैंक लिंक ठीक नहीं, तो अगली PM-KISAN किस्त से रह जाएंगे पूरी तरह वंचित

PM Kisan Samman Nidhi: किसानों को सावधान किया गया है कि अगर उनका ई-केवाईसी, भूलेख सत्यापन या बैंक लिंक सही नहीं है, तो उन्हें अगली PM-KISAN 21वीं किस्त नहीं मिलेगी. तुरंत अपनी जानकारी और स्टेटस चेक करें, नहीं तो लाभ से वंचित रह सकते हैं.

PM Kisan Samman Nidhi: सरकार किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है. यह राशि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है.

किसानों के खाते में यह पैसा हर चार महीने के अंतराल पर तीन किस्तों में भेजा जाता है, प्रत्येक किस्त में 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर होती है. अब तक इस योजना की 20 किस्तें जारी हो चुकी हैं, और किसान अगली यानी 21वीं किस्त के लिए इंतजार कर रहे हैं.

21वीं किस्त की स्थिति

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी कर दी गई है. फिलहाल केवल कुछ राज्यों के किसानों को यह राशि मिल रही है. इन राज्यों में शामिल हैं:

  • पंजाब
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • जम्मू-कश्मीर

बाकी राज्यों के किसानों को अभी 21वीं किस्त का इंतजार है.

किस्त पाने के लिए जरूरी शर्तें

  • ई-केवाईसी अनिवार्य : यदि आपने अपने खाते का ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं कराया है, तो अगली किस्त नहीं मिलेगी. इसे पूरा करने के लिए आप PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ओटीपी के माध्यम से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
  • भूलेख सत्यापन: किसानों का भूमि रिकॉर्ड (भूलेख) सत्यापित होना जरूरी है. यदि आपका भूलेख सत्यापन अधूरा है, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं. सत्यापन के लिए अपने जिला कृषि कार्यालय से संपर्क करें.
  • फॉर्म में गलती: यदि आपने फॉर्म में कोई जानकारी गलत भरी है, जैसे बैंक खाता नंबर या अन्य विवरण, तो आपकी किस्त अटक सकती है.
  • आधार-खाता लिंक: किस्त पाने के लिए आपके बैंक खाते का आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है. यदि लिंक नहीं है, तो भी पैसा ट्रांसफर नहीं होगा.

अपनी किस्त की स्थिति कैसे चेक करें

किसान अपनी किस्त की स्थिति और बेनेफिशियरी लिस्ट आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

  1. वेबसाइट खोलें: pmkisan.gov.in
  2. “Beneficiary Status” सेक्शन में जाएं
  3. अपना राज्य, जिला और बैंक खाता नंबर डालकर स्थिति देखें

किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी जानकारी सही रखें और समय-समय पर भूलेख, ई-केवाईसी और बैंक लिंकिंग की पुष्टि करते रहें. इससे अगली किस्त में किसी भी तरह की समस्या से बचा जा सकता है.

Also Read: बॉलीवुड शहंशाह का जन्मदिन तोहफा, अलीबाग में तीन प्रॉपर्टी खरीदी, बने क्रिकेट स्टार के पड़ोसी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >