PM Kisan : किसानों के लिए बड़ी चेतावनी: 31 मई तक 'फार्मर रजिस्ट्री' नहीं कराई तो रुक जाएगी पीएम किसान सम्मान निधि; जानिए पूरी प्रक्रिया

PM Kisan : पीएम किसान सम्मान निधि पाने वाले सावधान! 31 मई तक 'फार्मर रजिस्ट्री' कराना है अनिवार्य, वरना रुक जाएगी अगली किस्त. जानिए कैसे बनेगी ये डिजिटल पहचान.

PM Kisan : यदि आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) या कृषि विभाग की अन्य योजनाओं का लाभ लेते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. सरकार के नए नियमों के मुताबिक, सभी लाभार्थी किसानों के लिए 31 मई तक अपनी ‘फार्मर रजिस्ट्री’ (Farmer Registry) कराना अनिवार्य कर दिया गया है.

ऐसा न करने पर आपकी सम्मान निधि की अगली किस्त अटक सकती है. अकेले आगरा जनपद की बात करें, तो अब तक करीब 79.66 प्रतिशत किसानों ने यह प्रक्रिया पूरी कर ली है, लेकिन अभी भी लगभग 78 हजार किसान इस रजिस्ट्री से वंचित हैं, जिनकी सम्मान निधि पर संकट मंडरा रहा है.

क्या है फार्मर रजिस्ट्री और ‘डिजिटल गोल्डन कार्ड’?

उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि यह रजिस्ट्री भविष्य में किसानों के लिए सरकारी योजनाओं का मुख्य आधार बनेगी. फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी होते ही किसानों का एक ‘डिजिटल गोल्डन कार्ड’ तैयार होगा. यह कार्ड किसानों की एक यूनीक डिजिटल पहचान (ID) बन जाएगा, जिससे उन्हें बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.

फार्मर रजिस्ट्री कहां और कैसे कराएं ?

किसानों की सुविधा के लिए ग्राम पंचायतों, पंचायत भवनों और सचिवालयों में कृषि, पंचायती राज और राजस्व विभाग की टीमें ग्राम प्रधानों के सहयोग से विशेष कैंप लगा रही हैं.

रजिस्ट्री के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पहचान के लिए आपका आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • जमीन के रिकॉर्ड के लिए आपकी नई खतौनी (नवीन खतौनी)
  • आधार कार्ड से लिंक आपका चालू मोबाइल नंबर

पंजीकरण के तीन तरीके

अपने गांव के पंचायत भवन या सचिवालय में जाकर वहां मौजूद सरकारी टीम से मुफ्त में कराएं.
अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर जाकर करवा सकते हैं.
किसान अपने मोबाइल से खुद ‘किसान सहायक ऐप’ (Kisan Sahayak App) डाउनलोड करके भी 31 मई तक खुद अपनी रजिस्ट्री पूरी कर सकते हैं.

Also Read : पीएम किसान की 22वीं किस्त के 2000 रुपए नहीं मिले? तो तुरंत करें ये काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >