PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 24वीं किस्त का अपडेट, जानें नए किसान कैसे कर सकते हैं आवेदन

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना का लाभ लेने के लिए नए किसानों का रजिस्ट्रेशन अब पहले से आसान हो गया है. किसान अब घर बैठे ऑनलाइन या नजदीकी CSC केंद्र के जरिए आवेदन कर सकते हैं. यदि आप अगली किस्त पाना चाहते हैं और इस योजना में आपका नाम नहीं है तो आइए हम आपको नाम जोड़वाने का तरीका बताते हैं.

PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है. योजना की अगली किस्त के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है लेकिन किस्त अकाउंट में आने के ट्रेंड के अनुसार सरकार किसानों के खाते में 24वीं किस्त का पैसा सितंबर या अक्टूबर में डाल सकती है.

अभी भी कई किसान इस योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं. ऐसे किसान अगर समय रहते पीएम किसान योजना के लिए आवेदन कर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर लेते हैं, तो वे आने वाली किस्त से योजना का लाभ पाने के हकदार हो सकते हैं. आइए आज हम आपको यहां रजिस्ट्रेशन के बारे में बताते हैं. 

Farmer ID और e-KYC जरूरी

सरकार ने साल 2026 में पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को और आसान और डिजिटल कर दिया है. अब योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को Farmer ID यानी फार्मर रजिस्ट्री बनवाना और e-KYC पूरा करना जरूरी है. इससे किसानों का रजिस्ट्रेशन और सत्यापन पहले के मुकाबले अधिक आसान होगा.


ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 24वीं किस्त का अपडेट, जानें कब आ सकती है अगली किस्त

किसान पीएम किसान योजना में दो तरीकों से आसानी से आवेदन कर सकते हैं

ऑनलाइन आवेदन: किसान घर बैठे पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर New Farmer Registration ऑप्शन चुनकर अपना आवेदन कर सकते हैं.
CSC या वसुधा केंद्र से: किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या वसुधा केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक के जरिए भी योजना में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.


किन किसानों को मिलता है योजना का लाभ

पीएम किसान योजना का लाभ उन किसान परिवारों को मिलता है, जिनके नाम पर सरकारी रिकॉर्ड में खेती की जमीन दर्ज है. किसान परिवार में पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे शामिल माने जाते हैं. यानी जमीन का रिकॉर्ड किसान के नाम होना जरूरी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >