PM Kisan 14 Installment Date: इस महीने आ सकती है पीएम किसान की 14वीं किस्त ? आया यह अपडेट

PM Kisan 14 Installment Date: पिछले पीएम किसान योजना के किस्तों पर नजर डालें तो पीएम किसान के लाभार्थियों के संख्या में तेजी से कटौती देखने को मिली है. पीएम किसान की 14वीं किस्त को लेकर आया ये अपडेट

PM Kisan 14 Installment Date: यदि आप पीएम किसान योजना का लाभ लेते हैं तो ये खबर आपके लिए खास है. जी हां…पीएम किसान की अगली किस्त इसी महीने आपके खाते में केंद्र की मोदी सरकार डाल सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किसानों के खातों में 14वीं किस्त जुलाई में केंद्र सरकार ट्रांसफर कर सकती है. हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि बारिश हो चुकी है और किसान खेतों में धान की फसल लगाएंगे. इससे पहले मोदी सरकार पीएम किसान की 14वीं किस्त डाल सकती है ताकि किसानों को कुछ मदद मिल सके.

लाभार्थियों की संख्या कमी के संकेत

पिछले पीएम किसान योजना के किस्तों पर नजर डालें तो पीएम किसान के लाभार्थियों के संख्या में तेजी से कटौती देखने को मिली है. इसके पीछे की वजह भूलेखों का सत्यापन होना है कहा जा रहा है. जो खबरें मीडिया में चल रहीं हैं उसके अनुसार, अगली यानी 14वीं किस्त के दौरान भी बड़ी संख्या में अपात्र किसानों का नाम लाभार्थियों की सूची से हटाया जा सकता है. इन किसानों को सरकार की ओर से लगातार पैसे वापस करने का नोटिस प्राप्त हो रहा है. पैसे नहीं वापस करने की स्थिति में इनपर कार्रवाई हो सकती है.

ऐसे कराएं आप ई-केवाईसी

यदि आप किसान हैं और पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और अभी तक ई-केवाईसी नहीं करायी है तो पीएम किसान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इस प्रकिया को पूरा करने का काम करें. यही नहीं किसान नजदीकी सीएससी सेंटर पर भी जाकर ई-केवाईसी की प्रकिया पूरी कर सकते हैं. जानें प्रक्रिया यहां

-अपने कंप्यूटर को ओपन करें और सबसे पहले www.pmkisan.gov.in पर जाएं.

-आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा.

-फिर E-KYC के ऑप्शन पर जाएं.

-इतना करने के बाद आधार नंबर और कैप्चा दर्ज कर दें.

-आधार नंबर और मोबाइल नंबर डाल दें.

Also Read: सरकार ने बताया पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त कब मिलेगी? डायरेक्ट खाते में आएंगे पैसे, ऐसे चेक करें स्टेटस

-इसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी पहुंचेगा.

-ओटीपी दर्ज करने के बाद आपकी e-KYC पूरी हो जाएगी.

किसान यहां करें संपर्क

पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या यदि आपको आ रही है तो ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क करके भी आप अपनी समस्या का सामाधान निकाल सकते हैं. यहां भी आपके हर समस्या का हल किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >