PLI News: पीयूष गोयल ने PLI योजना से जुड़ी 140 कंपनियों के साथ की बैठक, 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश की उम्मीद

PLI News: पीयूष गोयल ने कहा, इन क्षेत्रों की इकाइयां कर रही हैं बेहतरीन प्रदर्शन, अब बिना अतिरिक्त समर्थन के भी निवेश को तैयार हैं.

PLI News: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत वित्तीय लाभ प्राप्त करने वाली कंपनियों के साथ एक व्यापक चर्चा की. इस बैठक में मंत्री ने 14 क्षेत्रों की 1,300 विनिर्माण इकाइयों में शामिल 140 लाभार्थी कंपनियों से बातचीत की.

दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश की उम्मीद

बैठक के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए गोयल ने कहा, “हमने 14 क्षेत्रों में लगभग 1.46 लाख करोड़ रुपये के निवेश का अनुमान लगाया था, लेकिन अब हमें उम्मीद है कि पीएलआई योजना के तहत (योजना की अवधि के दौरान) दो लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हो सकता है.

Also Read:Stock Market: सोमवार को इन पांच स्टॉक को खरीदें, फिर मजे ही मजे

12 लाख नौकरियों की संभावना

उन्होंने आगे बताया कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार पीएलआई योजना से लगभग 8.5 लाख नौकरियों के सृजन की संभावना थी, लेकिन नवीनतम आंकड़ों के आधार पर, “अब हमें उम्मीद है कि यह आंकड़ा आसानी से 12 लाख नौकरियों तक पहुंच सकता है.”

गोयल ने कहा, “हमने अनुमान लगाया था कि अतिरिक्त उत्पादन लगभग 11 लाख करोड़ रुपये का होगा. लेकिन आज प्राप्त आंकड़ों के आधार पर मुझे लगता है कि घरेलू मांग और निर्यात, दोनों ही हमारी उम्मीदों से कहीं अधिक होंगे.”

मंत्री ने यह भी बताया कि इन क्षेत्रों की इकाइयां अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और अब वे बिना अतिरिक्त समर्थन के भी निवेश करने में सक्षम हैं, क्योंकि मांग में वृद्धि होने लगी है. बैठक में शामिल फर्मों ने सरकारी खरीद में कुछ संशोधनों सहित अपने सुझाव दिए, जिन पर गोयल ने अधिकारियों से विचार करने का निर्देश दिया.

Also Read: Tamil Nadu: तमिलनाडु में टाटा मोटर्स के 9,000 करोड़ के प्लांट की नींव, सीएम स्टालिन ने किया शिलान्यास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >