Petrol Price Hike: पाकिस्तान में पेट्रोल 10 रुपये महंगा, प्रति लीटर कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

पाकिस्तान में पेट्रोल का दाम अब बढ़कर 282 रुपये लीटर हो गया है. वित्त मंत्री इशाक डार ने देर रात सीधे प्रसारण में कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए कहा कि डीजल और हल्के डीजल तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान ने पेट्रोल के दाम 10 रुपये लीटर बढ़ा दिए हैं. गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे देश में मुद्रा के मूल्य में भारी गिरावट आई है. ऐसे में पहले से आसमान छूती महंगाई से परेशान जनता की दिक्कतें और बढ़ गई हैं.

पाकिस्तान में पेट्रोल प्रति लीटर 282 रुपये

ताजा वृद्धि के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल का दाम अब बढ़कर 282 रुपये लीटर हो गया है. वित्त मंत्री इशाक डार ने देर रात सीधे प्रसारण में कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए कहा कि डीजल और हल्के डीजल तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इनके दाम क्रमशः 293 रुपये और 174.68 रुपये प्रति लीटर रहेंगे.

पाकिस्तान में केरोसिल तेल की कीमत 186.07 रुपये प्रति लीटर

पाकिस्तान में मिट्टी के तेल यानी केरोसिन के दाम भी 5.78 रुपये की वृद्धि की गयी है, जिसके बाद इसकी कीमत बढ़कर 186.07 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

Also Read: पाकिस्तान में मुस्लिम अल्पसंख्यकों का क्या हाल? निर्मला सीतारमण बोलीं-भारत को दोष देने वालों को हकीकत नहीं पता

नयी कीमतें रविवार रात 12 बजे से प्रभावी

वित्त मंत्री ने कहा, नयी कीमतें रविवार (16 अप्रैल) रात 12 बजे से प्रभावी होंगी. डार ने स्वीकार किया कि ये संशोधन जरूरी था, क्योंकि पिछले 15 दिन में अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़े हैं. पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक +) ने इस महीने की शुरुआत में उत्पादन में कटौती की घोषणा की थी. इसके बाद से कच्चे तेल के दाम बढ़ गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >