Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में जारी है उछाल, कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीलल के भाव, जानें अपडेट

Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में जारी उठा-पटक के बीच आज भारतीय तेल वितरक कंपनियों के द्वारा सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल का दाम जारी कर दिया है. कई शहरों में तेल की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है. आइये जानते हैं आपके शहर में क्या है भाव.

Petrol-Diesel Price: अंतर्राष्टीय बाजार में कच्चे तेल का बाजार लंबी छुट्टी के बाद सोमवार को खुला है. शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी थी. जबकि, शनिवार और रविवार को एक्सचेंज में कारोबार नहीं होता है. गुरुवार को कच्चे तेल की कीमत तेजी के साथ बंद हुई थी. ये तेजी का सिलसिला आज सुबह बाजार खुलने के बाद भी जारी है. सुबह 9 बजे WTI Crude Oil 0.37 प्रतिशत यानी 83.48 डॉलर प्रति बैरल के भाव के बिक रही थी. जबकि, Brent Crude Oil 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 87.29 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा है. हालांकि, इस बीच भारतीय तेल वितरक कंपनियों के द्वारा आज के लिए पेट्रोल-डीजल का भाव जारी कर दिया गया है. तेल कंपनियों के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, टैक्स में परिवर्तन के कारण कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में मामूली उठा-पटक देखने को मिल रही है.

देश महानगरों में क्या है तेल का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर हैं. यहां पेट्रोल 94.72 रुपये लीटर और डीजल 87.62 रुपये लीटर पर स्थिर है. जबकि, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये लीटर और डीजल 92.15 रुपये और कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 10 पैसे और डीजल की कीमत में 09 पैसे की राहत मिली है. आज यहां पेट्रोल 100.75 रुपये लीटर और डीजल 92.33 रुपये लीटर मिल रहा है.

Also Read: भारतीय शेयर बाजार की धमाकेदार शुरुआत, सेंसेक्स 74,163 के पार, निफ्टी 170 अंक उछला

देश के अन्य राज्यों में स्थिति

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे की बढ़त देखने को मिल रही है. इसके बाद यहां पेट्रोल 105.53 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि, डीजल की कीमत 33 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ 92.37 रुपये लीटर हो गयी है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल-डीजल की कीमत में मामूली बदलाव देखने को मिल रहा है. आज पेट्रोल की कीमत 94.66 रुपये लीटर जबकि, डीजल 87.78 रुपये लीटर बिक रहा है. हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत लोगों को 20 पैसे की राहत मिली है. यहां पेट्रोल 94.91 रुपये लीटर और डीजल 19 पैसे महंगा होकर 87.77 रुपये लीटर बिक रहा है.

कैसे चेक करें अपने शहर का फ्यूल रेट

मैसेज के जरिए अपने शहर का फ्यूल रेट जानने के लिए बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजना होगा. वहीं HPCL के ग्राहकों को दाम पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर मैसेज करें. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >