Petrol- Diesel Price: इजराइल ईरान युद्ध के बीच पेट्रोल डीजल के रेट में कितना बदलाव, देखें ताजा रेट

Petrol- Diesel Price Today: इजराइल ईरान युद्ध के बीच सरकारी तेल कंपनी ने आज 16 जून 2025 के लिए पेट्रोल डीजल के रेट जारी कर दी है. इस आर्टिकल में जानिए दिल्ली से लेकर मुंबई तक के रेट.

Petrol- Diesel Price: इजराइल ईरान के बीच जारी युद्ध की वजह से मिडिल ईस्‍ट में तनाव देखने को मिल रहा है और इसका असर ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों पर भी दिख रहा है.

सरकारी तेल कंपनियों ने आज क्रूड का भाव 74 डॉलर पार जाने के बावजूद तेल की कीमतों में कटौती कर दी है. हालांकि अभी तक पेट्रोल डीजल की कीमतों पर इसका असर देखने को नहीं मिल रहा है.

जानिए अपने शहर के रेट

दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है.
मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है.
चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर है.
कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है.
गाजियाबाद में पेट्रोल 94.44 रुपये और डीजल 87.51 रुपये प्रति लीटर है.
नोएडा में पेट्रोल 94.85 रुपये और डीजल 87.98 रुपये प्रति लीटर है.
पटना में पेट्रोल 105.23 रुपये और डीजल 91.49 रुपये प्रति लीटर है.

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल डीजल के रेट अपडेट होते है.

Also Read: Israel Iran टेंशन से आम आदमी की जेब पर कितना होगा असर, जानिए पेट्रोल डीजल और शेयर बाजार का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailly Arya

मैं एक बिजनेस पत्रकार हूं और फिलहाल प्रभात खबर में काम कर रही हूं. इससे पहले मैंने इकोनॉमिक टाइम्स, दैनिक भास्कर और ABP न्यूज़ जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम किया है. मुझे कुल मिलाकर 1.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. फाइनेंसियल लिटरेसी के बारे में हर किसी को पता होना चाहिए. शेयर बाज़ार हो या म्यूचुअल फंड, मेरा मकसद है कि हर आम इंसान को समझ में आए कि उसका पैसा कैसे काम करता है और कैसे बढ़ता है. मैं मानती हूं जानकारी तभी काम की होती है जब वो समझ में आए. इसलिए मैं लाती हूं बिज़नेस की बड़ी ख़बरें, आसान शब्दों में और आपके लिए. आइए, बिजनेस की दुनिया को थोड़ा और आसान बनाएं साथ मिलकर.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >