Petrol-Diesel Price: वीकेंड में लॉग ड्राइव पर जाने का है प्लान, पहले देख लें आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव

Petrol-Diesel Price: मिडिल ईस्ट में जारी जियो पॉलिटिकल टेंशन के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल जारी है. शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का अप्रैल माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 24 रुपये या 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,214 रुपये प्रति बैरल हो गया. इसमें 9,338 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

Petrol-Diesel Price Today: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया है. शुक्रवार को मार्केट बंद होने से पहले WTI Crude Oil 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 86.91 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते हुए बंद हुआ. जबकि, Brent Crude Oil 0.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 91.17 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. वहीं, वायदा कारोबार में शुक्रवार को कच्चा तेल की कीमत 91 रुपये की तेजी के साथ 7,214 रुपये प्रति बैरल हो गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का अप्रैल माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 24 रुपये या 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,214 रुपये प्रति बैरल हो गया. इसमें 9,338 लॉट के लिए कारोबार हुआ. इस आज सुबह छह बजे भारतीय तेल वितरक कंपनियों के द्वारा आज के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिया गया है. कंपनियों के द्वारा राष्ट्रीयस्तर पर कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, टैक्स में परिवर्तन के कारण कई शहरों में तेल की कीमत में बदलाव देखने को मिल रहा है.

देश महानगरों में क्या है तेल का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर हैं. यहां पेट्रोल 94.72 रुपये लीटर और डीजल 87.62 रुपये लीटर पर स्थिर है. जबकि, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये लीटर और डीजल 92.15 रुपये और कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत पिछले छह दिनों से स्थिर है. यहां पेट्रोल 100.75 रुपये लीटर और डीजल 92.34 रुपये लीटर हो गया है.

Also Read: डेबिट कार्ड रखने की टेंशन जाएं भूल, अब यूपीआई से डिपॉजिट हो जाएगा कैश

अन्य शहरों में क्या है आज का भाव

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है. यहां पेट्रोल 105.18 रुपये और डीजल 92.04 रुपये लीटर हो गया है. वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत लगभग स्थिर है. यहां पेट्रोल 94.65 रुपये लीटर और डीजल 87.66 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि, नोएडा में पेट्रोल 94.81 रुपये और डीजल 87.94 रुपये लीटर बिक रहा है. हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत में 30 पैसे का इजाफा हुई है. इसके बाद पेट्रोल 95.05 रुपये लीटर है. जबकि, डीजल की कीमत 32 पैसे बढ़कर 87.91 रुपये लीटर बिक रहा है. झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है. यहां पेट्रोल 97.81 रुपये लीटर और डीजल 92.56 रुपये लीटर बिक रहा है.

कैसे चेक करें अपने शहर का फ्यूल रेट

मैसेज के जरिए अपने शहर का फ्यूल रेट जानने के लिए बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजना होगा. वहीं HPCL के ग्राहकों को दाम पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर मैसेज करें. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >