कहीं आपके शहर में तो नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम? फटाफट चेक करें 8 जुलाई के लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 8 July 2026: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज क्या बदलाव हुआ? दिल्ली, मुंबई, पटना, रांची समेत सभी प्रमुख शहरों के नए रेट जानें.

Petrol Diesel Price Today 8 July 2026: हर सुबह घर से निकलने से पहले अगर आप भी बाइक या कार में पेट्रोल भरवाते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. 8 जुलाई 2026 को भी देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पिछले कुछ दिनों में इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन इसका असर अभी तक आम लोगों की जेब पर नहीं दिखा. सरकारी तेल कंपनियों IOCL, BPCL और HPCL ने आज भी फ्यूल के दाम स्थिर रखे हैं. 

हालांकि, आज ग्लोबल मार्केट में अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी आई है. ऐसे में आने वाले दिनों में फ्यूल की कीमतों पर सबकी नजर बनी रहेगी. 

क्या आज पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव हुआ?

नहीं, पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और मुंबई में ₹111.21बिक रहा है. वहीं बिहार, झारखंड और यूपी के शहरों में भी ज्यादातर जगह रेट स्थिर रहे। सिर्फ भागलपुर में ₹114.37 प्रति लीटर और बेंगलुरु में ₹0.86 प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई. 

पेट्रोल रेट टेबल:

शहर7 जुलाई (₹/L)8 जुलाई (₹/L)बदलाव
भागलपुर₹113.61₹114.37+₹0.76
दरभंगा₹114.16₹114.16कोई बदलाव नहीं
गया₹114.31₹114.31कोई बदलाव नहीं
मुजफ्फरपुर₹114.10₹114.10कोई बदलाव नहीं
पटना₹113.37₹113.37कोई बदलाव नहीं
देवघर₹104.99₹104.99कोई बदलाव नहीं
धनबाद₹105.36₹105.36कोई बदलाव नहीं
जमशदेपुर ₹105.28₹105.28कोई बदलाव नहीं
रांची₹106.19₹106.19कोई बदलाव नहीं
लखनऊ₹101.86₹101.86कोई बदलाव नहीं
नोएडा₹101.96₹101.96कोई बदलाव नहीं
गुरुग्राम₹102.97₹102.97कोई बदलाव नहीं
दिल्ली₹102.12₹102.12कोई बदलाव नहीं
कोलकाता₹113.51₹113.51कोई बदलाव नहीं
मुंबई₹111.21₹111.21कोई बदलाव नहीं
चेन्नई₹107.76₹107.76कोई बदलाव नहीं
बेंगलुरु₹110.82₹111.68+₹0.86
भोपाल₹114.54₹114.54कोई बदलाव नहीं


डीजल के दाम में क्या हुआ?

डीजल की कीमतों में भी आज कोई बदलाव नहीं हुआ. दिल्ली में डीजल ₹95.20 प्रति लीटर और मुंबई में ₹97.83 है. बाकी राज्यों में भी कीमतें स्थिर हैं. हालांकि भागलपुर में ₹0.71 और बेंगलुरु में ₹0.79 प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई. 


डीजल रेट टेबल:

शहर7 जुलाई (₹/L)8 जुलाई (₹/L)बदलाव
भागलपुर₹99.59₹100.30+₹0.71
दरभंगा₹100.10₹100.10कोई बदलाव नहीं
गया₹100.26₹100.26कोई बदलाव नहीं
मुजफ्फरपुर₹100.05₹100.05कोई बदलाव नहीं
पटना₹99.36₹99.36कोई बदलाव नहीं
देवघर₹100.21₹100.21कोई बदलाव नहीं
धनबाद₹100.56₹100.56कोई बदलाव नहीं
जमशेदपुर ₹100.48₹100.48कोई बदलाव नहीं
रांची₹101.31₹101.31कोई बदलाव नहीं
लखनऊ₹95.36₹95.36कोई बदलाव नहीं
नोएडा₹95.44₹95.44कोई बदलाव नहीं
गुरुग्राम₹95.64₹95.64कोई बदलाव नहीं
दिल्ली₹95.20₹95.20कोई बदलाव नहीं
कोलकाता₹99.82₹99.82कोई बदलाव नहीं
मुंबई₹97.83₹97.83कोई बदलाव नहीं
चेन्नई₹99.55₹99.55कोई बदलाव नहीं
बेंगलुरु₹98.77₹99.56+₹0.79
भोपाल₹99.64₹99.64कोई बदलाव नहीं

ये भी पढ़ें: 7 जुलाई को कितना महंगा है पेट्रोल-डीजल? शहरवार रेट देखें



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >