आज कितना महंगा है पेट्रोल-डीजल? 31 जुलाई के नए रेट एक क्लिक में देखें

अगर आप आज 31 जुलाई को बाइक या कार ले कर कहीं बाहर निकलने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है.

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन इसका असर फिलहाल घरेलू ईंधन कीमतों पर नहीं पड़ा है. 

वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड 89.03 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 83.59 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. इसके बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने 31 जुलाई के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रखे हैं.

क्या है आज पेट्रोल के दाम?

देश की सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और मुंबई में ₹111.21 प्रति लीटर बिक रहा है. हालांकि कुछ शहरों में कुछ पैसे से लेकर ₹1 तक की बढ़ोतरी या कमी जरूर हुई है.

पेट्रोल रेट टेबल:

शहर31 जुलाई (₹/लीटर)30 जुलाई (₹/लीटर)बदलाव
पटना113.37113.53-0.16
बेगूसराय114.15114.150.00
भागलपुर114.54113.59+0.95
दरभंगा113.94114.50-0.56
गया114.31114.67-0.36
मुजफ्फरपुर114.10113.53+0.57
रांची105.17105.170.00
देवघर105.83106.08-0.25
धनबाद105.62105.36+0.26
जमशेदपुर 105.62105.19+0.43
लखनऊ102.68101.56+1.12
दिल्ली102.12102.120.00
कोलकाता113.51113.48+0.03
मुंबई111.21111.210.00
चेन्नई107.78107.77+0.01
गुरुग्राम102.75102.97-0.22
नोएडा101.96102.12-0.16
बेंगलुरु110.93111.68-0.75
भोपाल114.83114.27+0.56

डीजल का क्या है नया रेट?

डीजल की कीमतों में भी आज कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में डीजल ₹95.20 प्रति लीटर और मुंबई में ₹97.83 प्रति लीटर मिल रहा है. कई शहरों में कुछ पैसों का बदलाव जरूर देखने को मिला, लेकिन ज्यादातर जगहों पर कीमतें स्थिर हैं.

डीजल रेट टेबल:

शहर31 जुलाई (₹/लीटर)30 जुलाई (₹/लीटर)बदलाव
पटना99.3699.54-0.18
बेगूसराय100.10100.100.00
भागलपुर100.4699.57+0.89
दरभंगा99.89100.42-0.53
गया100.26100.61-0.35
मुजफ्फरपुर100.0599.54+0.51
रांची100.41100.410.00
देवघर100.95101.19-0.24
धनबाद100.77100.56+0.21
जमशेदपुर 100.77100.42+0.35
लखनऊ96.1095.06+1.04
दिल्ली95.2095.200.00
कोलकाता99.8299.820.00
मुंबई97.8397.830.00
चेन्नई99.5699.55+0.01
गुरुग्राम95.4295.64-0.22
नोएडा95.4495.56-0.12
बेंगलुरु98.8099.56-0.76
भोपाल99.9299.40+0.52

ये भी पढ़ें: ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचा, जुलाई में 23% से ज्यादा चढ़ा तेल



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >