29 मार्च का फ्यूल अपडेट, जानिए आपके शहर में आज कितना बदला दाम

Petrol Diesel Price Today 29 March 2026: तेल कंपनियों ने आज के पेट्रोल-डीजल रेट अपडेट कर दिए हैं. बेंगलुरु और पटना में बढ़त देखी गई है. जानें अपने शहर का लेटस्ट रेट्स क्या है.

Petrol Diesel Price Today 29 March 2026: आज 29 मार्च 2026 को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं. आज सुबह से ही देश के अलग-अलग शहरों में फ्यूल के दामों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. कहीं कीमतें स्थिर हैं, तो कहीं मामूली बढ़त ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है. मुंबई जैसे बड़े शहर में आज पेट्रोल की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है, जबकि डीजल के दाम कई जगह कल के स्तर पर ही टिके हुए हैं. 

पेट्रोल के दाम में क्या हुआ बदलाव?

आज पेट्रोल की कीमतों की बात करें तो मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.54 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जो कल के मुकाबले 4 पैसे ज्यादा है. दिल्ली और कोलकाता जैसे शहरों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन बेंगलुरु और पटना में पेट्रोल थोड़ा महंगा हुआ है. नोएडा में मामूली गिरावट से लोगों को थोड़ी राहत मिली है. 

पेट्रोल रेट टेबल 29 मार्च 2026:

शहरकीमत (प्रति लीटर)बदलाव
मुंबई₹103.54+0.04
दिल्ली₹94.770.00
कोलकाता₹105.410.00
चेन्नई₹101.06+0.16
बेंगलुरु₹102.92+0.37
पटना₹105.59+0.25
नोएडा₹94.88-0.02
गुरुग्राम₹95.650.00
भोपाल₹106.520.00
भागलपुर₹106.21+0.19
गया₹105.940.00
मुजफ्फरपुर₹106.01-0.04
रांची₹97.89+0.03
देवघर₹97.69+0.05
धनबाद₹97.89-0.28
जमशेदपुर ₹97.98-0.33

डीजल की कीमतों का क्या है हाल?

डीजल की कीमतों में आज स्थिरता ज्यादा देखने को मिल रही है. मुंबई में आज डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. हालांकि, चेन्नई और बेंगलुरु में डीजल के दामों में मामूली बढ़त दर्ज की गई है. झारखंड के धनबाद और जमशेदपुर जैसे इलाकों में डीजल के दाम कम होने से वहां के वाहन मालिकों को फायदा हुआ है. 

डीजल रेट टेबल 29 मार्च 2026:

शहरकीमत (प्रति लीटर)बदलाव
मुंबई₹90.030.00
दिल्ली₹87.670.00
कोलकाता₹92.020.00
चेन्नई₹92.61+0.13
बेंगलुरु₹90.99+0.34
पटना₹91.82+0.22
नोएडा₹87.98-0.03
गुरुग्राम₹88.100.00
भोपाल₹91.890.00
भागलपुर₹92.39+0.18
गया₹92.150.00
मुजफ्फरपुर₹92.20-0.04
रांची₹92.66+0.04
देवघर₹92.40+0.06
धनबाद₹92.64-0.29
जमशेदपुर ₹92.73-0.32

कीमतें बार-बार क्यों बदलती हैं?

फ्यूल की कीमतें तय होने के पीछे कई बड़े कारण होते हैं. जैसे:

  • कच्चा तेल: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम बढ़ने पर देश में तेल महंगा हो जाता है. 
  • डॉलर का भाव: भारत तेल खरीदने के लिए डॉलर में पेमेंट करता है, रुपया कमजोर होने पर कीमत बढ़ती है. 
  • सरकारी टैक्स: केंद्र की एक्साइज ड्यूटी और राज्यों का वैट (VAT) कीमतों को बढ़ा देता है. 

कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक?

अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल से फ्यूल की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो यह प्रोसेस बेहद आसान है. अलग-अलग कंपनियों के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • Indian Oil ग्राहक: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” लिखकर 9224992249 पर भेजें.
  • BPCL ग्राहक: अपने फोन से “RSP” लिखें और 9223112222 पर मैसेज भेजें.
  • HPCL ग्राहक: मोबाइल पर “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेज दें.

ये भी पढ़ें: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले, देख लें 28 मार्च की रेट लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >