Petrol Diesel Price Today 28 Jan 2026: 28 जनवरी 2026 को देश की प्रमुख तेल कंपनियों ने ईंधन की नई दरें अपडेट कर दी हैं. हर सुबह 6 बजे की तरह आज भी पेट्रोल और डीजल के रेट आउट कर दिए गए हैं. देश के बड़े महानगरों में कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन कुछ राज्यों और शहरों में स्थानीय टैक्स (VAT) और माल ढुलाई के कारण मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है.
दिल्ली से मुंबई तक कितनी है कीमत?
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज भी ₹94.72 प्रति लीटर पर बना हुआ है, वहीं डीजल ₹87.62 के भाव से बिक रहा है. अन्य बड़े शहरों की स्थिति इस प्रकार है:
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
| दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
| मुंबई | 103.44 | 89.97 |
| कोलकाता | 104.95 | 91.76 |
| चेन्नई | 100.76 | 92.35 |
| पटना | 105.47 | 91.71 |
| नोएडा | 94.90 | 88.01 |
| गाजियाबाद | 94.75 | 87.86 |
कैसे तय होती हैं ईंधन की कीमतें?
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें इंटर्नैशनल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव और विदेशी मुद्रा विनिमय दर पर निर्भर करती हैं. केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के तहत तेल कंपनियां रोजाना कीमतों की समीक्षा करती हैं. इसमें एक्साइज ड्यूटी, राज्यों का वैट (VAT) और डीलर का कमीशन जुड़ने के बाद अंतिम दाम उपभोक्ता तक पहुंचता है. यही कारण है कि अलग-अलग राज्यों और शहरों में कीमतें अलग-अलग होती हैं.
सिर्फ एक SMS से जानें अपने शहर का रेट
लंबी लाइनों या असमंजस से बचने के लिए आप घर बैठे अपने फोन से लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं:
- इंडियन ऑयल (IOCL): अपने फोन से RSP <डीलर कोड> लिखकर 92249 92249 पर भेजें.
- भारत पेट्रोलियम (BPCL): RSP <डीलर कोड> टाइप करें और 92231 12222 पर SMS करें.
- हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL): HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 92222 01122 पर भेजें.
