27 जनवरी को आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? टंकी फुल कराने से पहले देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

Petrol Diesel Price Today 27 Jan 2026: देश की तेल कंपनियों ने आज 27 जनवरी के लिए पेट्रोल और डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं. महानगरों से लेकर छोटे शहरों तक ईंधन की कीमतों में ताजा अपडेट देखने को मिला है. यात्रा पर निकलने से पहले अपने शहर की सटीक रेट लिस्ट यहां चेक करें.

Petrol Diesel Price Today 27 Jan 2026: 27 जनवरी 2026 को देश की प्रमुख तेल कंपनियों ने ईंधन की नई दरें अपडेट कर दी हैं. हर सुबह 6 बजे की तरह आज भी पेट्रोल और डीजल के रेट आउट कर दिए गए हैं. देश के बड़े महानगरों में कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन कुछ राज्यों और शहरों में स्थानीय टैक्स (VAT) और माल ढुलाई के कारण मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है.

दिल्ली से मुंबई तक कितनी है कीमत?

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल आज भी ₹94.72 प्रति लीटर पर बना हुआ है, वहीं डीजल ₹87.62 के भाव से बिक रहा है. अन्य बड़े शहरों की स्थिति इस प्रकार है:

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.4489.97
कोलकाता104.9591.76
चेन्नई100.8592.44
गुरुग्राम95.3687.82
नोएडा94.9088.01
बेंगलुरु103.0691.09
भुवनेश्वर101.1692.74
चंडीगढ़94.3082.45
हैदराबाद107.4695.70
जयपुर104.3889.90
लखनऊ94.6987.81
पटना105.5891.82
तिरुवनंतपुरम107.4096.28

कैसे तय होती हैं ईंधन की कीमतें?

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें इंटर्नैशनल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव और विदेशी मुद्रा विनिमय दर पर निर्भर करती हैं. केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के तहत तेल कंपनियां रोजाना कीमतों की समीक्षा करती हैं. इसमें एक्साइज ड्यूटी, राज्यों का वैट (VAT) और डीलर का कमीशन जुड़ने के बाद अंतिम दाम उपभोक्ता तक पहुंचता है. यही कारण है कि अलग-अलग राज्यों और शहरों में कीमतें अलग-अलग होती हैं.

सिर्फ एक SMS से जानें अपने शहर का रेट

लंबी लाइनों या असमंजस से बचने के लिए आप घर बैठे अपने फोन से लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं:

  • इंडियन ऑयल (IOCL): अपने फोन से RSP <डीलर कोड> लिखकर 92249 92249 पर भेजें.
  • भारत पेट्रोलियम (BPCL): RSP <डीलर कोड> टाइप करें और 92231 12222 पर SMS करें.
  • हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL): HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 92222 01122 पर भेजें.

Also Read: दिल्ली से मुंबई तक सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी, जानिए आज आपके शहर में क्या है भाव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >