गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले, चेक करें आज 21 मार्च के पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price Today 21 March 2026: भारतीय तेल कंपनियों ने 21 मार्च 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. जानें दिल्ली, मुंबई और पटना समेत अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स क्या हैं.

Petrol Diesel Price Today 21 March 2026: अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच, भारतीय तेल कंपनियों ने आज यानी 21 मार्च के नए रेट जारी कर दिए हैं. अच्छी बात यह है कि दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कुछ शहरों में मामूली फेरबदल देखने को मिला है.

क्या आज पेट्रोल की कीमतों में उछाल आया है?

आज 21 मार्च को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. मुंबई में पेट्रोल 103.54 रुपये प्रति लीटर पर टिका हुआ है, जबकि दिल्ली में यह 94.77 रुपये के भाव पर मिल रहा है. हालांकि, कोलकाता और पटना जैसे शहरों में मामूली उतार-चढ़ाव दर्ज की गई है. पटना में आज पेट्रोल 105.74 रुपये पर पहुंच गया है. राहत की बात यह है कि रेगुलर पेट्रोल के दाम स्थिर हैं, केवल हाई-ऑक्टेन (Premium) फ्यूल की कीमतों में हाल ही में कुछ बदलाव देखे गए थे.

पेट्रोल रेट टेबल 21 मार्च 2026:

शहर  पेट्रोल रेट (₹/लीटर)बदलाव  
मुंबई  ₹103.540.00 
कोलकाता  ₹105.41-0.04 
दिल्ली ₹94.770.00 
चेन्नई  ₹101.23+0.39 
पटना ₹105.74+0.51 
बेंगलुरु  ₹102.960.00 
भागलपुर ₹106.66+0.39
मुजफ्फरपुर  ₹106.07+0.09 
गया  ₹106.440.00  
रांची ₹98.20+0.34 
धनबाद ₹98.05+0.23  
देवघर  ₹97.68+0.04  
जमशेदपुर  ₹98.03-0.28  
नोएडा  ₹94.74-0.03  
गुरुग्राम  ₹95.36-0.15  

डीजल के रेट्स में कितनी राहत मिली?

डीजल की बात करें तो आज भी इसके दाम आम आदमी की जेब पर ज्यादा बोझ नहीं डाल रहे हैं. दिल्ली में डीजल 87.67 रुपये और मुंबई में 90.03 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. चेन्नई में डीजल की कीमतों में 42 पैसे की हल्की बढ़त देखी गई है, जिससे वहां भाव 92.81 रुपये हो गया है. बिहार के गया और भागलपुर जैसे शहरों में भी डीजल के दामों में मामूली अंतर आया है. 

डीजल रेट टेबल 21 मार्च 2026:

शहर  डीजल रेट (₹/लीटर)बदलाव
मुंबई  ₹90.030.00  
कोलकाता  ₹92.020.00  
दिल्ली  ₹87.670.00  
चेन्नई  ₹92.81+0.42 
पटना  ₹91.97+0.48 
बेंगलुरु ₹90.990.00  
भागलपुर ₹92.81+0.37 
मुजफ्फरपुर ₹92.25+0.08  
गया ₹92.630.00  
रांची ₹92.97+0.35 
धनबाद ₹92.80+0.23 
देवघर ₹92.39+0.05 
जमशेदपुर ₹92.78-0.27 
नोएडा  ₹87.81-0.08 
गुरुग्राम ₹87.83-0.14  

कीमतें क्यों कम या ज्यादा होती हैं?

भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल विदेशों से खरीदता है. जब ग्लोबल मार्केट में तेल महंगा होता है या डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता है, तो तेल कंपनियां कीमतें बढ़ा देती हैं. इसके अलावा, केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स (VAT और Excise Duty) की वजह से हर शहर में रेट अलग-अलग होते हैं.

कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक?

अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल से फ्यूल की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो यह प्रोसेस बेहद आसान है. अलग-अलग कंपनियों के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • Indian Oil ग्राहक: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” लिखकर 9224992249 पर भेजें.
  • BPCL ग्राहक: अपने फोन से “RSP” लिखें और 9223112222 पर मैसेज भेजें.
  • HPCL ग्राहक: मोबाइल पर “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेज दें.

ये भी पढ़ें: पेट्रोल के बाद डीजल का झटका, इंडस्ट्रियल रेट में भारी बढ़ोतरी, ₹87 से ₹109 पहुंचा दाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >