पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ या सस्ता? तेल कंपनियों ने 21 जनवरी का प्राइस किया आउट, यहां देखें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today 21 Jan 2026: आज 21 जनवरी को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट रिलीज कर दिए हैं. इंटर्नैशनल मार्केट में कच्चे तेल की हलचल के बीच भारतीय महानगरों में कीमतें फिलहाल स्थिर हैं. अगर आप भी आज गाड़ी की टंकी फुल कराने वाले हैं, तो अपने शहर का लेटेस्ट भाव जरूर देख लें.

Petrol Diesel Price Today 21 Jan 2026: अगर आप गाड़ी में तेल डलवाने जा रहे हैं, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आज 21 जनवरी 2026 को पेट्रोल और डीजल किस रेट पर मिल रहा है. सरकारी तेल कंपनियाँ हर रोज सुबह 6 बजे नई कीमतें जारी करती हैं. फिलहाल बड़े शहरों में कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है.

कैसे तय होता है पेट्रोल का दाम?

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें सरकार और तेल कंपनियाँ मिलकर तय करती हैं. दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमत क्या है और हमारे देश की आर्थिक स्थिति कैसी है, इन सब बातों को देखकर रेट तय किए जाते हैं. जो भी रेट तय होता है, उसे मानना सभी पेट्रोल पंप मालिकों के लिए जरूरी होता है.

शहरों के हिसाब से आज के रेट

यहाँ देखिए आपके शहर में आज पेट्रोल और डीजल कितने रुपये लीटर मिल रहा है:

शहरपेट्रोल (रुपये)डीजल (रुपये)
दिल्ली94.7787.67
मुंबई103.5490.03
कोलकाता105.4192.02
चेन्नई101.0692.61
नोएडा94.8887.98
बेंगलुरु102.9690.99
गुड़गांव95.4287.88
जयपुर104.7290.21
पटना105.4791.71
लखनऊ94.5287.61

SMS से ऐसे जानें लेटेस्ट रेट

अगर आप घर बैठे अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम जानना चाहते हैं, तो बस एक मैसेज भेजें:

  • Indian Oil: अपने मोबाइल से RSP <डीलर कोड> लिखकर 92249 92249 पर भेजें.
  • BPCL: RSP <डीलर कोड> लिखकर 92231 12222 पर भेजें.

Also Read: आज फिर महंगे हुए सोना-चांदी! दिल्ली से मुंबई तक रेट्स में भारी बदलाव, जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >