कहीं बढ़ा, कहीं नहीं बदला 2 जुलाई का पेट्रोल-डीजल रेट, जानें आपके शहर का क्या है हाल?

Petrol Diesel Price Today 2 July 2026: अगर आप आज अपनी गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जान लें.

Petrol Diesel Price Today 2 July 2026: जुलाई महीने की शुरुआत के साथ आम लोगों को उम्मीद थी कि पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत मिल सकती है. इसकी वजह इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में आई गिरावट और अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होना है. हालांकि, 2 जुलाई को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया. वहीं, निजी कंपनी नायरा एनर्जी ने 1 जुलाई से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया है, लेकिन सरकारी कंपनियों ने अभी तक इसकी बराबरी नहीं की है. 

क्या आज बदले पेट्रोल के दाम?

आज यानी 2 जुलाई को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया. हालांकि, अलग-अलग राज्यों में टैक्स की वजह से पेट्रोल के रेट अलग हैं. पिछले महीने पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के दौरान पेट्रोल की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी हुई थी और कुल मिलाकर करीब 7.5 रुपये से 8 रुपये प्रति लीटर तक इजाफा हुआ था. 

पेट्रोल रेट टेबल:

शहर1 जुलाई (₹/लीटर)2 जुलाई (₹/लीटर)बदलाव
रांची106.19106.190.00
देवघर104.99104.990.00
धनबाद105.36105.360.00
जमशेदपुर 105.28105.75+0.47
लखनऊ101.86101.860.00
नोएडा102.12101.96-0.16
पटना113.37113.69+0.32
भागलपुर113.61114.37+0.76
दरभंगा114.16114.160.00
गया114.27114.270.00
मुजफ्फरपुर114.10114.100.00
नई दिल्ली102.12102.120.00
मुंबई111.21111.210.00
कोलकाता113.51113.510.00
चेन्नई107.76107.77+0.01
गुरुग्राम102.97102.970.00
बेंगलुरु111.68111.680.00
भोपाल114.54114.540.00
हैदराबाद115.73115.730.00

डीजल के दाम में क्या हुआ?

डीजल की कीमतों में भी आज कोई बदलाव नहीं किया गया. दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है. हालांकि, अलग-अलग राज्यों में वैट और अन्य टैक्स के कारण कीमतें अलग-अलग हैं. फिलहाल सरकारी कंपनियां हाल के नुकसान की भरपाई पर ध्यान दे रही हैं, इसलिए तुरंत कीमत घटने की संभावना कम मानी जा रही है. 

डीजल रेट टेबल:

शहर1 जुलाई (₹/लीटर)2 जुलाई (₹/लीटर)बदलाव
रांची101.31101.310.00
देवघर100.21100.210.00
धनबाद100.56100.560.00
जमशेदपुर 100.48100.88+0.40
लखनऊ95.3695.360.00
नोएडा95.5695.44-0.12
पटना99.3699.67+0.31
भागलपुर99.59100.30+0.71
दरभंगा100.10100.100.00
गया100.23100.230.00
मुजफ्फरपुर100.05100.050.00
नई दिल्ली95.2095.200.00
मुंबई97.8397.830.00
कोलकाता99.8299.820.00
चेन्नई99.5599.550.00
गुरुग्राम95.6495.640.00
बेंगलुरु99.5699.560.00
भोपाल99.6499.640.00
हैदराबाद103.82103.820.00

ये भी पढ़ें: Nayara Energy ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर सस्ता किया, ग्राहकों को मिली राहत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >