क्रूड ऑयल सस्ता, फिर भी क्यों नहीं घट रहे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए 18 जून का हाल!

Petrol Diesel Price Today 18 June 2026: क्रूड ऑयल सस्ता होने के बाद भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर क्यों हैं? जानें आज आपके शहर में फ्यूल का ताजा रेट और आम जनता पर इसका असर क्या है.

Petrol Diesel Price Today 18 June 2026: अगर आप रोजाना ऑफिस आने-जाने के लिए बाइक या कार का इस्तेमाल करते हैं, तो पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम जानना आपके लिए जरूरी है. 18 जून को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन देशभर में पेट्रोल और डीजल के रेट स्थिर बने हुए हैं. अमेरिका और ईरान के बीच समझौते के बाद ग्लोबल सप्लाई को लेकर चिंता कम हुई है, जिससे ब्रेंट क्रूड की कीमतें नीचे आई हैं. इसके बावजूद आम लोगों को फिलहाल फ्यूल के दामों में राहत नहीं मिली है. 

क्या है आज पेट्रोल के ताजा रेट?

देश के कई बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपये प्रति लीटर और दिल्ली में 102.12 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं बिहार और झारखंड के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 114 रुपये प्रति लीटर के आसपास पहुंची हुई है.

पेट्रोल रेट टेबल:

शहर17 जून (₹/लीटर)18 जून (₹/लीटर)बदलाव
लखनऊ102.05101.89-0.16
नोएडा101.96102.12+0.16
पटना113.45113.46+0.01
भागलपुर114.14114.33+0.19
दरभंगा114.20114.07-0.13
गया114.72114.720.00
रांची105.93105.26-0.67
धनबाद105.27105.48+0.21
दुमका105.72106.05+0.33
जमशेदपुर105.22105.47+0.25
दिल्ली102.12102.120.00
कोलकाता113.51113.510.00
मुंबई111.18111.180.00
चेन्नई107.77107.770.00
गुरुग्राम102.69103.17+0.48
बेंगलुरु110.93110.930.00
भोपाल114.47114.45-0.02

डीजल की कीमतों में क्या स्थिति है?

डीजल के दाम भी आज स्थिर रहे हैं. दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. बिहार और झारखंड के कई शहरों में डीजल 100 रुपये प्रति लीटर के आसपास बना हुआ है, जिससे माल ढुलाई और परिवहन लागत पर असर पड़ता है.

डीजल रेट टेबल:

शहर17 जून (₹/लीटर)18 जून (₹/लीटर)बदलाव
लखनऊ95.5595.41-0.14
नोएडा95.4495.86+0.42
पटना99.4699.36-0.10
भागलपुर100.08100.26+0.18
दरभंगा100.14100.02-0.12
गया100.65100.650.00
रांची101.06100.49-0.57
धनबाद100.49100.66+0.17
दुमका100.84101.15+0.31
जमशेदपुर 100.42100.65+0.23
दिल्ली95.2095.200.00
कोलकाता99.8299.820.00
मुंबई97.8397.830.00
चेन्नई99.5599.65+0.10
गुरुग्राम95.3695.47+0.11
बेंगलुरु98.8098.800.00
भोपाल99.5899.56-0.02

कच्चे तेल में गिरावट क्यों आई?

अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होने के बाद ग्लोबल मार्केट में राहत का माहौल बना है. इसके चलते ब्रेंट क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है. युद्ध के दौरान सप्लाई को लेकर जो चिंता थी, वह अब काफी हद तक कम हो गई है.

ये भी पढ़ें: सोना ₹1.51 लाख के पार, चांदी ₹2.64 लाख पर, चेक करें 18 जून का लेटेस्ट रेट लिस्ट 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >