ना महंगा हुआ, ना सस्ता, 16 जून को टस से मस नहीं हुए पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Price Today 16 June 2026: आज 16 जून को देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे, सिर्फ कुछ शहरों में मामूली बढ़ोतरी और गिरावट दर्ज की गई है. जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट.

Petrol Diesel Price Today 16 June 2026: आज यानी 16 जून को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद देश में फ्यूल के दाम स्थिर बने हुए हैं. हालांकि पिछले कुछ हफ्तों में कीमतों में कई बार बढ़ोतरी हो चुकी है, लेकिन आज बाजार में कोई नया बदलाव नहीं किया गया.

पेट्रोल के दाम कहां कितने?

देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमतें लगभग स्थिर रहीं. दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है, जबकि मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में भी मामूली बदलाव देखने को मिला है. कुल मिलाकर आज किसी भी शहर में तेज बढ़ोतरी या गिरावट नहीं हुई. 

पेट्रोल रेट टेबल:

शहरआज का रेट (₹)कल का रेट (₹)बदलाव (₹)
पटना114.24113.55+0.69
भागलपुर114.78114.33+0.45
दरभंगा114.16114.160.00
गया114.43114.23+0.20
मुजफ्फरपुर114.18114.10+0.08
रांची105.26105.260.00
धनबाद105.30105.300.00
जमशेदपुर 105.19105.190.00
देवघर104.95105.05-0.10
नोएडा102.12102.120.00
दिल्ली102.12102.120.00
कोलकाता113.47113.470.00
मुंबई111.18111.180.00
चेन्नई107.87107.75+0.12
गुरुग्राम102.80102.84-0.04
बेंगलुरु110.89110.97-0.08
लखनऊ101.86101.89-0.03
भोपाल114.45114.60-0.15

डीजल के दाम में क्या है अपडेट?

डीजल की कीमतों में भी आज स्थिरता देखने को मिली है. मुंबई में डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर रहा, जबकि दिल्ली में यह 95.20 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा. कुछ शहरों में हल्की बढ़त और कुछ में गिरावट दर्ज हुई है. 

डीजल रेट टेबल:

शहरआज का रेट (₹)कल का रेट (₹)बदलाव (₹)
पटना100.2099.54+0.66
भागलपुर100.68100.26+0.42
दरभंगा100.11100.110.00
गया100.38100.19+0.19
मुजफ्फरपुर100.13100.05+0.08
रांची100.49100.490.00
धनबाद100.51100.510.00
जमशेदपुर 100.42100.420.00
देवघर100.15100.25-0.10
नोएडा95.5695.560.00
दिल्ली95.2095.200.00
कोलकाता99.8299.820.00
मुंबई97.8397.830.00
चेन्नई99.6699.56+0.10
गुरुग्राम95.4795.51-0.04
बेंगलुरु98.8098.87-0.07
लखनऊ95.3695.360.00
भोपाल99.5599.68-0.13

ये भी पढ़ें: सरकार ने बढ़ाया एक्सपोर्ट ड्यूटी! डीजल पर 14 रुपये और ATF पर 12.5 रुपये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >