पेट्रोल-डीजल 3 रुपये महंगा, फटाफट चेक करें आपके शहर का नया रेट

Petrol Diesel Price Today 15 May 2026: 5 मई को पेट्रोल-डीजल 3 रुपये तक महंगा हुआ. जानिए आपके शहर में आज का भाव और वैश्विक ऊर्जा संकट का आपकी जेब पर होने वाला सीधा असर क्या है.

Petrol Diesel Price Today 15 May 2026: देश में आज यानी 15 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर का उछाल आया है. केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद दिल्ली से लेकर पटना तक फ्यूल के दाम बढ़ गए हैं. ग्लोबल लेवल पर जारी ऊर्जा संकट और वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं, जिसका सीधा असर अब आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है. 

क्या हैं आज पेट्रोल के नए रेट?

पश्चिम एशिया में तनाव और जलमार्गों में रुकावट के कारण इंटरनेशनल मार्केट में तेल महंगा हुआ है. आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये हो गया है. वहीं मुंबई में इसकी कीमत 106.68 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है. 

पेट्रोल रेट टेबल:

शहर आज का रेट (₹)कल का रेट (₹)कुल बढ़ोत्तरी
लखनऊ  ₹97.55₹94.73+₹2.82
नोएडा ₹97.78₹94.74+₹3.04
पटना ₹108.55₹105.54+₹3.01
भागलपुर  ₹109.98₹106.40+₹3.58
दरभंगा  ₹109.36₹106.04+₹3.32
गया  ₹109.26₹106.61+₹2.65
मुजफ्फरपुर ₹109.54₹105.98+₹3.56
रांची ₹100.84₹97.86+₹2.98
देवघर ₹100.63₹97.68+₹2.95
धनबाद ₹100.85₹98.17+₹2.68
जमशेदपुर ₹100.76₹98.31+₹2.45
नई दिल्ली₹97.77₹94.77+₹3.00
मुंबई₹106.68₹103.54+₹3.14
कोलकाता₹108.70₹105.45+₹3.25
चेन्नई₹103.67₹100.80+₹2.87
बेंगलुरु₹106.21₹102.96+₹3.25
गुरुग्राम ₹98.47₹95.30+₹3.17
भोपाल₹109.71₹106.41+₹3.30

डीजल की कीमतों में कितनी लगी आग?

पेट्रोल की तरह ही डीजल के दामों में भी आज 3 रुपये की बढ़त देखी गई है. दिल्ली में अब एक लीटर डीजल 90.67 रुपये में मिल रहा है. चूंकि माल ढुलाई के लिए डीजल का इस्तेमाल होता है, इसलिए आने वाले दिनों में फल और सब्जियों की कीमतों में भी तेजी आने की संभावना है. 

डीजल रेट टेबल:

शहर (राज्य)आज का रेट (₹)कल का रेट (₹)कुल बढ़ोत्तरी
लखनऊ  ₹90.82₹87.86+₹2.96
नोएडा  ₹91.02₹87.81+₹3.21
पटना  ₹94.63₹91.78+₹2.85
भागलपुर ₹95.95₹92.57+₹3.38
दरभंगा ₹95.37₹92.23+₹3.14
गया ₹95.29₹92.78+₹2.51
मुजफ्फरपुर  ₹95.53₹92.17+₹3.36
रांची  ₹95.76₹92.62+₹3.14
देवघर  ₹95.54₹92.39+₹3.15
धनबाद ₹95.76₹92.93+₹2.83
जमशेदपुर ₹95.68₹93.05+₹2.63
नई दिल्ली₹90.67₹87.67+₹3.00
मुंबई₹93.14₹90.03+₹3.11
कोलकाता₹95.13₹92.02+₹3.11
चेन्नई₹95.25₹92.39+₹2.86
बेंगलुरु₹94.10₹90.99+₹3.11
गुरुग्राम ₹90.94₹87.77+₹3.17
भोपाल₹94.88₹91.80+₹3.08

ये भी पढ़ें: महंगाई का डबल झटका, पेट्रोल के बाद अब 2 रुपये महंगी हुई सीएनजी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >