Petrol-Diesel Price: शिमला से लेकर पटना तक बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में क्या है रेट

Petrol-Diesel Price: भारत में रोज सुबह छह बजे तेल वितरक कंपनियों के द्वारा पेट्रोल-डीजल का रेट अपडेट किया जाता है. कंपनियों ने आज तेल की कीमतों में इजाफा नहीं किया है. हालांकि, वैट टैक्स के कारण कुछ शहरों में कीमतें बदली हैं.

Petrol-Diesel Price: ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में उठा-पटक का दौर देखने को मिल रहा है. आज सुबह WTI Crude Oil 2.14 प्रतिशत गिरकर 81.68 डॉलर प्रति बैरल के दर पर कारोबार कर रहा था. जबकि, ‍Brent Crude Oil 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 86.45 डॉलर प्रति बैरल के दर से बिक रहा है. इस बीच आज सुबह छह बजे भारतीय तेल वितरक कंपनियों के द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतें जारी कर दी गयी है. कंपनियों के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. हालांकि, वैट टैक्स में अंतर के कारण शिमला से लेकर पटना तक में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है.

तीन महानगरों में स्थिर है कीमत

चेन्नई को छोड़कर देश के अन्य तीन महानगरों के पेट्रोल-डीजल की कीमत में गुरुवार को बदलाव नहीं देखने को मिला. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये लीटर और डीजल 87.62 रुपये लीटर पर स्थिर है. जबकि, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये लीटर और डीजल 92.15 रुपये और कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये बिक रहा है. हालांकि, चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 10 पैसे का इजाफा होने के बाद पेट्रोल 100.85 लीटर और डीजल 92.44 रुपये लीचर मिल रहा है.

Also Read: नेशनल पेंशन सिस्टम अब आधार वेरिफिकेशन होगा जरुरी, जानें क्या है नया नियम और कब से होगा लागू

अन्य शहरों में क्या है स्थिति

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पेट्रोल 36 पैसे का इजाफा हुआ है. इसके बाद, ये 95.59 रुपये लीटर मिल रहा है. जबकि, डीजल की कीमत में 41 पैसे की वृद्धि के बाद 87.78 रुपये लीटर बिक रहा है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज पेट्रोल 94.79 रुपये और डीजल 87.92 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है. यहां पेट्रोल 104.88 रुपये और डीजल 90.36 रुपये लीटर बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 105.53 रुपये और डीजल 92.37 रुपये प्रति लीटर और झारखंड राजधानी रांची में पेट्रोल 98.38 रुपये और डीजल 93.14 रुपये लीटर बिक रहा है.

कैसे चेक करें अपने शहर का फ्यूल रेट

मैसेज के जरिए अपने शहर का फ्यूल रेट जानने के लिए बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजना होगा. वहीं HPCL के ग्राहकों को दाम पता करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर मैसेज करें. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >