Petrol Diesel Price Today 6 March 2026: आज 6 मार्च 2026 को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं. वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद, भारत के बड़े शहरों में फ्यूल की कीमतें काफी हद तक स्थिर बनी हुई हैं. हालांकि, स्थानीय टैक्स और ट्रांसपोर्टेशन के कारण अलग-अलग शहरों में कीमतों में मामूली अंतर देखा गया है.
आज पेट्रोल का क्या है हाल?
मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 103.50 रुपये प्रति लीटर है, जिसमें कल के मुकाबले 4 पैसे की मामूली गिरावट आई है. वहीं दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये पर स्थिर है. चेन्नई और बेंगलुरु जैसे शहरों में आज पेट्रोल के दाम में कुछ पैसों की बढ़त देखी गई है, जिससे वहां के उपभोक्ताओं को थोड़ा ज्यादा खर्च करना होगा.
आज के पेट्रोल रेट (6 मार्च 2026)
| शहर | पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) | बदलाव (कल के मुकाबले) |
| नई दिल्ली | ₹94.77 | 0.00 |
| मुंबई | ₹103.50 | -0.04 |
| कोलकाता | ₹105.41 | 0.00 |
| चेन्नई | ₹101.06 | +0.26 |
| बेंगलुरु | ₹102.96 | +0.04 |
| हैदराबाद | ₹107.50 | +0.04 |
| पटना | ₹105.48 | +0.05 |
| गुरुग्राम | ₹95.51 | 0.00 |
| नोएडा | ₹94.90 | +0.13 |
| भुवनेश्वर | ₹101.19 | 0.00 |
| चंडीगढ़ | ₹94.30 | 0.00 |
| झारखंड | ₹98.18 | -0.26 |
डीजल की कीमतों में कितना बदलाव?
डीजल की बात करें तो मुंबई में आज इसके दाम 90.03 रुपये प्रति लीटर पर टिके हुए हैं. दिल्ली और कोलकाता में भी डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, चेन्नई में डीजल 22 पैसे महंगा हुआ है, जबकि झारखंड और गुड़गांव जैसे इलाकों में कीमतों में मामूली राहत मिली है. खेती और ट्रांसपोर्ट सेक्टर के लिए डीजल की कीमत की स्थिरता एक अच्छी खबर है.
आज के डीजल रेट (6 मार्च 2026)
| शहर | डीजल की कीमत (प्रति लीटर) | बदलाव (कल के मुकाबले) |
| नई दिल्ली | ₹87.67 | 0.00 |
| मुंबई | ₹90.03 | 0.00 |
| कोलकाता | ₹92.02 | 0.00 |
| चेन्नई | ₹92.61 | +0.22 |
| बेंगलुरु | ₹90.99 | 0.00 |
| हैदराबाद | ₹95.70 | 0.00 |
| पटना | ₹91.72 | +0.05 |
| गुरुग्राम | ₹87.97 | -0.01 |
| नोएडा | ₹88.01 | +0.12 |
| भुवनेश्वर | ₹92.77 | +0.01 |
| चंडीगढ़ | ₹82.45 | 0.00 |
| झारखंड | ₹92.94 | -0.26 |
क्यों घटते-बढ़ते हैं फ्यूल के दाम?
फ्यूल की कीमतें मुख्य रूप से तीन वजहों से तय होती हैं:
- कच्चा तेल (Crude Oil): अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ते ही भारत में दबाव बढ़ जाता है.
- डॉलर की चाल: हम तेल डॉलर में खरीदते हैं, इसलिए रुपया कमजोर होने पर तेल महंगा हो जाता है.
- सरकारी टैक्स: केंद्र की एक्साइज ड्यूटी और राज्यों का VAT मिलकर अंतिम कीमत तय करते हैं.
कैसे चेक करें अपने शहर का रेट?
आप घर बैठे एक SMS के जरिए अपने शहर के ताजा रेट जान सकते हैं:
- Indian Oil: ‘RSP <शहर कोड>’ लिखकर 9224992249 पर भेजें.
- HPCL: ‘HP Price’ लिखकर 9222201122 पर भेजें.
- BPCL: ‘RSP’ लिखकर 9223112222 पर भेजें.
ये भी पढ़ें: शेयर बाजार की ‘हैप्पी एंडिंग’, सेंसेक्स फिर 80 हजार के पार
