मिडिल ईस्ट संकट के बीच पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, जानें 17 मार्च को आपके शहर में क्या है रेट

Petrol Diesel Price: तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे दाम अपडेट करती हैं, जानिए 17 मार्च 2026 को आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट.

Petrol Diesel Price: पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन भारत में फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं.

17 मार्च 2026 को भी देशभर में ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया. तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे दाम अपडेट करती हैं, लेकिन इस समय सरकार और कंपनियां मिलकर कीमतों को स्थिर रखने की कोशिश कर रही हैं, ताकि आम लोगों पर अचानक बोझ न पड़े.

ग्लोबल तनाव का असर

पश्चिम एशिया में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर तेल बाजार पर साफ दिख रहा है. खासकर Strait of Hormuz में खतरे की वजह से सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है. कुछ दिन पहले कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी, हालांकि बाद में थोड़ी नरमी आई. फिर भी माना जा रहा है कि आने वाले समय में तेल महंगा रह सकता है.

भारत में दाम क्यों नहीं बढ़ रहे ?

भले ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल महंगा हो रहा है, लेकिन भारत में अभी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए जा रहे हैं. इसकी वजह यह है कि तेल कंपनियां खुद कुछ हद तक लागत का बोझ उठा रही हैं, ताकि जनता को राहत मिल सके और महंगाई काबू में रहे.

अलग-अलग शहरों में क्या हैं रेट ?

शहरपेट्रोल (प्रति लीटर)डीजल (प्रति लीटर)
पटना₹105.58₹93.80
मुंबई₹104.21₹92.15
कोलकाता₹103.94₹90.76
चेन्नई₹100.75₹92.34
दिल्ली₹94.72₹87.62

हर शहर में दाम अलग क्यों?

आपने देखा होगा कि हर शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग-अलग होते हैं. इसकी कई वजहें हैं.

  • अलग-अलग राज्यों में टैक्स (VAT) अलग होता है
  • कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत
  • डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत
  • रिफाइनिंग और ट्रांसपोर्ट खर्च
  • मांग और सप्लाई की स्थिति

SMS से ऐसे चेक करें कीमत

अगर आप अपने शहर के ताजा रेट जानना चाहते हैं, तो SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं:

  • Indian Oil Corporation: RSP + सिटी कोड भेजें 9224992249 पर
  • Bharat Petroleum Corporation Limited: RSP भेजें 9223112222 पर
  • Hindustan Petroleum Corporation Limited: HP Price भेजें 9222201122 पर

Also Read: शेयर बाजार में तेजी बरकरार, विदेशी बिकवाली के बावजूद सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >