दिल्ली से पटना, रांची से लखनऊ, जानें 14 जुलाई को किस शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव?

Petrol Diesel Price 14 July 2026: सुबह ऑफिस निकलना हो, बच्चों को स्कूल छोड़ना हो या फिर लंबी ड्राइव का प्लान हो, गाड़ी में पेट्रोल-डीजल भरवाने से पहले एक बार आज का रेट जरूर देख लें.

Petrol Diesel Price 14 July 2026: सरकारी तेल कंपनियों ने 14 जुलाई के लिए नए फ्यूल रेट्स जारी कर दिए हैं. आज देश के ज्यादातर शहरों में कीमतें पहले जैसी ही हैं, लेकिन कुछ शहरों में हल्का बदलाव देखने को मिला है. दूसरी तरफ, इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें एक बार फिर तेज हो गई हैं. हालांकि फिलहाल इसका असर भारत में खुदरा पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ा है.  

आज पेट्रोल के दाम क्या हैं?

पेट्रोल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12, मुंबई में ₹111.21, कोलकाता में ₹113.51 और चेन्नई में ₹107.76 प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में मामूली बढ़ोतरी या गिरावट दर्ज की गई है. अगर आज पेट्रोल भरवाने जा रहे हैं, तो टेबल में अपने शहर का ताजा रेट जरूर देख लें.

पेट्रोल रेट टेबल:

शहरकल का रेट (₹/लीटर)आज का रेट (₹/लीटर)बदलाव
पटना113.37113.370.00
बेगूसराय114.15113.94-0.21
भागलपुर113.67114.37+0.70
दरभंगा113.67114.16+0.49
गया114.26114.31+0.05
मुजफ्फरपुर113.37114.10+0.73
देवघर104.99104.990.00
धनबाद105.35105.36+0.01
जमशेदपुर 106.51105.28-1.23
रांची105.17106.19+1.02
लखनऊ101.59101.86+0.27
नई दिल्ली102.12102.120.00
मुंबई111.21111.210.00
कोलकाता113.51113.510.00
चेन्नई109.45107.76-1.69
गुरुग्राम102.97102.970.00
नोएडा101.96101.960.00
बेंगलुरु111.25110.82-0.43
भोपाल114.54114.540.00

डीजल के दाम में क्या बदलाव हुआ?

डीजल के दाम भी आज ज्यादातर शहरों में स्थिर हैं. दिल्ली में डीजल ₹95.20, मुंबई में ₹97.83, कोलकाता में ₹99.82 और चेन्नई में ₹99.55 प्रति लीटर है. हालांकि, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. गाड़ी की टैंक फुल कराने से पहले अपने शहर का लेटेस्ट डीजल रेट एक बार जरूर चेक कर लें.

डीजल रेट टेबल:

शहरकल का रेट (₹/लीटर)आज का रेट (₹/लीटर)बदलाव
पटना99.3699.360.00
बेगूसराय100.1099.90-0.20
भागलपुर99.65100.30+0.65
दरभंगा99.65100.10+0.45
गया100.21100.26+0.05
मुजफ्फरपुर99.36100.05+0.69
देवघर100.21100.210.00
धनबाद100.55100.56+0.01
जमशेदपुर 101.62100.48-1.14
रांची100.41101.31+0.90
लखनऊ95.0695.36+0.30
नई दिल्ली95.2095.200.00
मुंबई97.8397.830.00
कोलकाता99.8299.820.00
चेन्नई101.2699.55-1.71
गुरुग्राम95.6495.640.00
नोएडा95.4495.440.00
बेंगलुरु99.1498.77-0.37
भोपाल99.6499.640.00

आखिर पेट्रोल-डीजल के दाम किन चीजों से तय होते हैं?

अगर आपको लगता है कि सिर्फ कच्चे तेल की कीमत बढ़ने या घटने से पेट्रोल-डीजल सस्ता या महंगा हो जाता है, तो ऐसा नहीं है. इनके दाम कई चीजों पर निर्भर करते हैं:

  • इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत
  • डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति
  • केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स
  • रिफाइनिंग और ट्रांसपोर्ट की लागत
  • ऑयल मार्केटिंग कंपनियों का मार्जिन

ये भी पढ़ें: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? देखें 13 जुलाई की नई रेट लिस्ट



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >