6 से 10 रुपये तक कम हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, नये साल में तोहफा देने की तैयारी में मोदी सरकार

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की SMS सेवा के अनुसार मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर है, तो डीजल की कीमत प्रति लीटर 94.27 रुपये है.

नये साल में केंद्र सरकार आम लोगों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है. ऐसी खबर है कि सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमत 6 से 10 रुपये प्रति लीटर कम कर सकती है. इसको लेकर तेल कंपनियों के साथ सरकार की बातचीत चल रही है. हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक खबर सामने नहीं आई है. केवल ऐसी संभावना जताई जा रही है कि सरकार नये साल में आम लोगों को महंगाई से थोड़ी राहत दे सकती है.

22 मई के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव

22 मई 2023 के बाद से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आखिरी बार सरकार ने उत्पाद शुल्क में भारी कटौती की थी, जिसके बाद पेट्रोल में 13 और डीजल में 16 रुपये की कटौती हुई थी.

मोदी सरकार की नजर लोकसभा चुनाव पर

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ चुनाव में धमाकेदार जीत के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नजर लोकसभा चुनाव 2024 पर है. बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों को लक्ष्य 400 से अधिक सीटें जीतने पर है. पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को 400 सीट जीतने का लक्ष्य दिया है. नये साल में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती अगर होती है, तो इसके पीछे सरकार का लक्ष्य लोकसभा चुनाव होगी. एक ओर मोदी के नेतृत्व में बीजेपी चुनावी मोड में उतर चुकी है, तो दूसरी ओर कांग्रेस की अगुआई में विपक्षी पार्टियों की इंडिया गठबंधन ने भी जीत को लेकर बड़ी तैयारी शुरू दी है.

Also Read: ‘2024 लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतेगी बीजेपी’, दिग्गज कांग्रेसी नेता सैम पित्रोदा ने ऐसा क्यों कहा

दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की वेबसाइट iocl.com के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल की कीमत प्रति लीटर 89.62 रुपये है.

मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की SMS सेवा के अनुसार मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर है, तो डीजल की कीमत प्रति लीटर 94.27 रुपये है.

पटना में पेट्रोल और डीजल की कीमत

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की SMS सेवा के अनुसार पटना में पेट्रोल की कीमत 107.24 प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.04 रुपये है.

रांची में पेट्रोल और डीजल की कीमत

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की वेबसाइट के अनुसार रांची में पेट्रोल की कीमत 99.84 रुपये प्रति लीटर है, तो डीजल की कीमत 94.65 रुपये है.

कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमत

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की SMS सेवा के अनुसार कोलकाता में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 106 रुपये है, जबकि डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >